विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति ईरानी से धर्मेंद्र प्रधान तक... 12 साल में बदले 4 शिक्षा मंत्री, एक भी पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल

By Arvind PandeyEdited By: Sakshi Gupta
Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:18 AM (IST)

मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में अब तक चार शिक्षा मंत्री बने हैं, लेकिन इनमें से कोई भी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।

मोदी सरकार में 12 साल में बदले 4 शिक्षा मंत्री (फोटो-एएनआई)

मोदी सरकार में 12 साल में बदले 4 शिक्षा मंत्री (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. मोदी सरकार में 12 साल में चार शिक्षा मंत्री बने।

  2. कोई भी मंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।

  3. धर्मेंद्र प्रधान का कार्यकाल दो बार में सबसे लंबा रहा।

अरविंद पांडेय, नई दिल्ली। मोदी सरकार के 12 सालों के कार्यकाल में अब तक चार शिक्षा मंत्री बनाए जा चुके है लेकिन इनमें से एक भी अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए है। इनमें स्मृति ईरानी से लेकर प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक और अब धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम जुड़ गया है।

वैसे तो अब तक बने शिक्षा मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान सबसे अधिक यानी पांच सालों तक इस पद पर रहे, लेकिन दो कार्यकाल मिलाकर। उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बीच में 2019 में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी, जो तीसरे कार्यकाल के बीच में ही छोड़ना पड़ गया।

12 साल में 4 शिक्षा मंत्री

2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार में सबसे पहले स्मृति ईरानी को शिक्षा मंत्री बनाया गया, जो उस समय मानव संसाधन विकास मंत्री के तौर पर जाना जाता था, लेकिन दो साल के बाद ही उन्हें हटा दिया गया है।

उनकी जगह जुलाई 2016 में प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, अब के शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वह भी करीब तीन साल तक ही इस पद पर रह पाए।

इसके बाद मई 2019 में रमेश पोखरियाल निशंक को शिक्षा मंत्री बनाया गया, लेकिन उन्हें भी दो साल बाद हटा दिया गया।

जुलाई 2021 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बीच धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री का दायित्व सौंपा गया, जो अब तक इस पद को देख रहे थे और पिछले 12 सालों में रहे शिक्षा मंत्रियों में सबसे अधिक समय तक इस पद रहे।

12 सालों में किस शिक्षा मंत्री का कितना रहा कार्यकाल?

  • स्मृति ईरानी- मई 2014 से जुलाई 2016 तक - दो साल एक महीना से अधिक।
  • प्रकाश जावडेकर- जुलाई 2016 से मई 2019 तक - करीब तीन साल।
  • रमेश पोखरियाल निशंक- मई 2019 से जुलाई 2021 तक - दो साल एक महीना।
  • धर्मेंद्र प्रधान- जुलाई 2021 से जुलाई 2026 तक - पांच साल से अधिक।

यह भी पढ़ें- प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर हुआ