विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:00 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 02:07 AM (IST)

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में तीन साल के बच्चे समेत छह ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में ट्रक और कार की टक्कर, छह की मौत

महाराष्ट्र में ट्रक और कार की टक्कर, छह की मौत

HighLights

  1. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

  2. ये सभी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के रहने वाले थे

पीटीआई, गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में तीन साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मध्य प्रदेश के मजदूर थे।

वे काम के सिलसिले में तेलंगाना के करीमनगर जा रहे थे। गोंदिया ग्रामीण पुलिस के इंस्पेक्टर वैभव पवार ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर नागरा गांव के पास हुआ।

गोंदिया के रहने वाले ट्रक ड्राइवर मोहसिन खान ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। पवार ने बताया कि पीड़ितों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान किरण संतोष वैद्य, संतोष मात्रे, सुशीला मात्रे, रूपसेन तेजलाल सत्याकर, ज्योति रूपसेन सत्याकर और तीन साल के आरुष मात्रे के रूप में हुई है।

ये सभी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील के रहने वाले थे। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।