विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र का शासन पिछले 10 हजार साल में सबसे खराब : शिवसेना

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 05:30 PM (IST)

जपा नेता काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं, वे सोचते हैं कि महिलाओं तक को बेहद मुश्किल में डालने वाली इस कवायद से वे कालेधन को खत्म कर पाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। राजग की सहयोगी शिवसेना ने शुक्रवार को नोटबंदी मुद्दे पर तीखा तंज कसते हुए वर्तमान केंद्र सरकार को '10 हजार साल का सबसे खराब शासन' करार दिया। पार्टी ने कहा कि भाजपा नेता काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं, वे सोचते हैं कि महिलाओं तक को बेहद मुश्किल में डालने वाली इस कवायद से वे कालेधन को खत्म कर पाएंगे।

दिल्ली में कुछ पुराने नोट बदलवा पाने में असफल एक महिला के भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने अपने ऊपरी वस्त्र उतारने की घटना का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि उस असहाय मां की दुर्दशा 'सरकार प्रायोजित निर्भया त्रासदी' जैसी दिखाई देती है।

पढ़ें- NIA ने पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय के मुताबिक, 'हम मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र के) से पूछना चाहते हैं कि आप किस तरफ हैं, नोटबंदी के या इस असहाय महिला के.. अगर सरकार इस महिला की परेशानी को देख और समझ नहीं सकती तो ऐसा निर्दयी और बहरा शासन पिछले 10 हजार साल में नहीं रहा होगा। अगर आप इस महिला के कृत्य को राष्ट्रवाद कहते हैं तो आपके दिमागों का इलाज करने के लिए तालिबानी डॉक्टर की जरूरत है। महिलाओं के खिलाफ ऐसा अत्याचार सिर्फ तालिबानी शासन में ही होता है।'

पढ़ें- मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने के लिए टाटा संस की ईजीएम छह फरवरी को