विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kochi : केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुंदन का निधन, फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का चल रहा था इलाज

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Updated: Wed, 13 Sep 2023 11:33 AM (IST)

भाजपा-संघ परिवार के वरिष्ठ नेता पी पी मुकुंदन का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। ...और पढ़ें

केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुंदन का निधन
केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुंदन का निधन

कोच्चि, एजेंसी। भाजपा-संघ परिवार के वरिष्ठ नेता पी पी मुकुंदन का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि मुकुंदन के फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान अस्पातल में उनकी मृत्यु हो गई।

अपने स्कूल के दिनों में RSS में शामिल होने के बाद, मुकुंदन ने राज्य में दशकों तक संघ परिवार और भाजपा का नेतृत्व किया, खासकर 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद। वह 1966 से 2007 तक 41 वर्षों तक RSS के प्रचारक रहे।

कन्नूर जिले के कोट्टियूर में जन्मे मुकुंदन को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। वह उस समय त्रिशूर जिले में RSS के प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद, मुकुंदन 1990 में पार्टी के राज्य संगठनात्मक महासचिव बने। वह काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे थे।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- Karnataka: BJP विधायक बनने का सपना दिखाकर लूटे चार करोड़, पुलिस की गिरफ्त में एक महिला; समझिए क्या है मामला

यह भी पढ़ें- Nipah Virus in Kerala: दो लोगों की मौत के बाद केरल प्रशासन अलर्ट, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए सात ग्राम पंचायत