Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:09 AM (IST)

    श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी पर बदमाशों ने चा ...और पढ़ें

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला  (फोटो- सोशल मीडिया)

    उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी पर चाकू से हमला (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. गंभीर रूप से घायल, घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    2. आरोप है कि फूल-प्रसाद बेचने वाले युवक अंशुल ने चाकू मारे

    जेएनएन, उज्जैन। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना ऐसे समय हुई है, जब महज तीन दिन बाद श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है और मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    पुलिस के अनुसार, हमले में घायल सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर महाकाल मंदिर की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का सदस्य है। शुक्रवार दोपहर वह परिसर में धनुष द्वार के समीप था, तभी उसे तीन लोगों ने घेर लिया। इनमें से एक युवक ने चाकू से वार किए।

    अन्य सुरक्षाकर्मी साथी को बचाने पहुंचे तो आरोपित और उसके दो साथियों ने उन्हें भी चाकू मारने की धमकी दी। इस पर वे ठहर गए। इसके बाद तीनों हमलावर फरार हो गए। आरोप है कि फूल-प्रसाद बेचने वाले युवक अंशुल ने चाकू मारे।

    खबरें और भी

    पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हमला आपसी विवाद से जुड़ा होने की जानकारी मिल रही है।

    वारदात के बाद मंदिर कर्मचारियों का कहना है कि जब मंदिर के सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो श्रावण मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

    सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि मंदिर प्रशासन के अधिकारी उन पर मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने का लगातार दबाव बनाते हैं। इसी वजह से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।