Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan ने दुबई से मंगवाई बुलेट प्रूफ कार, पढ़ें क्या है गाड़ी की कीमत और खासियत

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 10:42 AM (IST)

    सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी (Nissan Patrol SUV) खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार दुबई से इंपोर्ट करव ...और पढ़ें

    Salman Khan Death Threat: सलमान खान ने दुबई से एक बुलेटप्रूफ कार मंगवाई है।(फोटो सोर्स: सलमान खान इंस्टाग्राम)
    Salman Khan Death Threat: सलमान खान ने दुबई से एक बुलेटप्रूफ कार मंगवाई है।(फोटो सोर्स: सलमान खान इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।
    2. इस कार की ग्लास शिल्ड काफी मजबूत है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Death Threat। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

    सुक्खा उन आरोपियों में शामिल हैं, जो सलमान खान को मारने की प्लानिंग बना रहे थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर के एक तथाकथित सदस्य की ओर से सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

    क्या है कार की खासियत?

    इसी बीच सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी (Nissan Patrol SUV) खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार विदेश से इंपोर्ट करवाई है, क्योंकि यह कार देश में नहीं मिलती है। जानकारी के मुताबिक, यह कार दुबई से भारत इंपोर्ट की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक, यह कार सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतरीन है। इस कार में एक्सपलोजीव अलर्ट इंडिकेटर लगी हुई है। इस कार की ग्लास शिल्ड काफी मजबूत है। कार के शीशे को गोलीबारी का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    खबरें और भी

    कड़ी सुरक्षा में रह रहे हैं सलमान खान?

     इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान गुरुवार रात (17 अक्टूबर) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद वो पहली बार बिग बॉस की सेट पर पहुंचे थे।

    सलमान खान की हत्या की बन गई थी प्लानिंग!

    सुक्खा की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि  सुक्खा व्हाट्सएप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हथियार तस्करों के संपर्क में था। पाकिस्तान का गैंगस्टर डोगर इन्हें भारत भेजता। पुलिस को सुक्खा के फोन से इस डील की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग वाली क्लिप मिली है। सुक्खा के साथ डोगर, अनमोल बिश्नोई और सप्लायर जुड़ा था। इस वीडियो में कई मशीनगन दिखाई जा रही हैं। मुंबई पुलिस ने सुक्खा को चार दिन के रिमांड पर लिया है।

    सलमान पर नजर रख रहे थे 70 लोग 

    पुलिस ने जानकारी दी कि लगभग 60 से 70 लोग सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे, खासकर उनके बांद्रा स्थित घर, पनवेल के फार्महाउस और गोरेगांव फिल्म सिटी में। इसके अलावा सलमान खान की हत्या की योजना अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के बीच बनाई गई थी।

    यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi: 'मेरा बेटा नहीं मांगेगा माफी क्योंकि....', Salman Khan को मिल रही धमकियों पर सलीम खान ने क्या कहा?