विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के बालासोर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस में लगी आग; चार लोग गंभीर रूप से घायल

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sun, 23 Jun 2024 11:31 AM (IST)

Balasore Road Accident ओडिशा के बालासोर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क ...और पढ़ें

ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण सड़क हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)
ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण सड़क हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बालासोर जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस में आग लगने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एंबुलेंस एक मरीज को लेकर बस्ता से बालासोर जिला अस्पताल जा रही थी।

रूपसा थाना क्षेत्र के मुरकीमुंडी छक के पास एंबुलेंस ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एंबुलेंस में आग लग गई।

घायलों के बेहतर इलाज के लिए कटक किया गया रेफर 

पुलिस ने बताया कि मरीज और घायलों को बचा लिया गया और उन्हें बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि एंबुलेंस का फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- आंध्र और छत्तीसगढ़ ने नई राजधानियों के लिए केंद्र सरकार से की मांग, केरल को 24,000 करोड़ के विशेष पैकेज की जरूरत