विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए किया काम

By Edited By:
Updated: Sat, 09 Aug 2014 10:12 AM (IST)

मुखर्जी नगर निवासी धीरेंदर तनेजा दस वर्ष से गरीब और असहाय बच्चों तक शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। यह उल्लेखनीय कार्य कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। मुखर्जी नगर निवासी धीरेंदर तनेजा दस वर्ष से गरीब और असहाय बच्चों तक शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। यह उल्लेखनीय कार्य कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए कई कार्य किए।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया। दिल्ली सरकार के कई स्कूलों की प्रबंधन समिति से जुड़कर स्कूलों के विकास के लिए कार्य किया। ढका स्थित माध्यमिक विद्यालय की पुरानी इमारत की जगह नई इमारत बनवाई। पुरानी इमारतों की मरम्मत में भी भागीदारी सुनिश्चित कराई। इसमें क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक से भी सहायता मिली।

जिन स्कूलों में कॉमर्स विषय की पढ़ाई नहीं हो रही थी, वहां इसे शुरू कराने की दिशा में कार्य किया। वे समस्याओं, छात्रों और शिक्षकों के हितों की आवाज विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से उठाते रहे हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत रहे धीरेंदर तनेजा सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यो में जुट गए। करियर काउंसलिंग करने के साथ ही भटके हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया।

पढ़े: जिंदगी के 'सरोवर' में शिक्षा का 'कमल'

आजादी की लड़ाई अभी बाकी है दोस्त..