विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assembly Election Result: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की लाइव कवरेज, वोटों की गिनती शुरू, लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 03 May 2026 08:44 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 May 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

भारत निर्वाचन आयोग आज 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे ...और पढ़ें

4 मई को नतीजे सुबह 8 बजे से होगी गिनती (फाइल फोटो)

4 मई को नतीजे सुबह 8 बजे से होगी गिनती (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज 4 मई को तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित करेगा। पिछले कुछ हफ्तों में ये चुनाव कई चरणों में कराए गए थे, जिनमें सभी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया। कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मतदान भी अच्छा रहा।

मतगणना सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। शुरुआती कुछ घंटों में रुझान आने लगेंगे और दिन के अंत तक लगभग सभी सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे।

election (1)

गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होती है, जिसमें सेवा कर्मियों, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और अन्य लोगों के वोट शामिल होते हैं, जो सीधे मतदान नहीं कर पाए थे। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होती है, जिसमें हर मशीन को अधिकारियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाता है।

कैसे होती है वोटों की गिनती?

पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती की जाती है। हर मशीन से यह साफ हो जाता है कि किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होती है और इसमें उम्मीदवारों के एजेंट भी मौजूद रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.06.39 PM

गिनती के दौरान हर राउंड के बाद अपडेट जारी किया जाता है, जिससे यह पता चलता रहता है कि कौन उम्मीदवार आगे चल रहा है और किस सीट पर मुकाबला कड़ा है।

election (2)

कहां देखें चुनाव परिणाम?

इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की लाइव कवरेज आप दैनिक जागरण के सभी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। पर आपको पूरे दिन लगातार अपडेट, ग्राउंड रिपोर्टिंग और विशेषज्ञों की राय मिलेगी। दैनिक जागरण के मोबाइल न्यूज एप पर भी आपको सीटवार नतीजे, पार्टी के हिसाब से आंकड़े और लाइव डैशबोर्ड उपलब्ध होंगे, जिससे आप हर पल की जानकारी आसानी से ले सकेंगे।

इसी के साथ, दैनिक जागरण के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी आप तेजी से अपडेट, वीडियो और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ और देख सकते हैं, जिससे चलते-फिरते भी नतीजों पर नजर रखी जा सकती है।

दैनिक जागरण के यूट्यूब चैनल पर भी आपको सुबह से लगातार चुनाव नतीजों से संबंधित समाचार, न्यूज एनालिसिस और लाइव कवरेज मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु-केरल समेत 5 राज्यों के नतीजों का काउंटडाउन शुरू, बंगाल में होगा 'खेला' या खिलेगा कमल? आज आएंगे नतीजे

बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026: कोलकाता समेत ये 37 सीटें तय करती हैं सत्ता का रास्ता