Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day Tableau: ओडिशा को मिला सबसे अच्छी झांकी का पहला पुरस्कार, दूसरे और तीसरे नंबर पर इन राज्यों ने पाया स्थान

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    Republic Day Tableau गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के दौरान ओडिशा के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाली रंग-बिरंगी झांकी को विभि ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान ओडिशा की झांकी
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान ओडिशा की झांकी

    HighLights

    1. ओडिशा को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पहला पुरस्कार
    2. ओडिशा के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र पर आधारित थी थीम
    3. सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई

    पीटीआई, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड के दौरान ओडिशा के समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित करने वाली रंग-बिरंगी झांकी को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में प्रथम पुरस्कार मिला है।

    धोरडो पर्यटन गांव को प्रदर्शित करने वाली गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में पहला स्थान पाया है। दोनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई। दिल्ली छावनी में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। 

    मंत्रालयों और विभागों द्वारा प्रदर्शित की गई झांकियों में ‘भारत'

    अधिकारियों के अनुसार, परंपरागत परेड के दौरान विभिन्न लोकतंत्र की जननी’ विषयक संस्कृति मंत्रालय की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। अधिकारियों ने बताया कि जीवंत गांवों को दर्शाने वाली गृह मंत्रालय की झांकी को दूसरा पुरस्कार मिला है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से नौ झांकियां कर्तव्य पथ पर निकलीं।

    जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने झांकियां प्रस्तुत कीं, उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल थे।

    एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ओडिशा की झांकी निर्णायकों की पसंद श्रेणी में पहले स्थान पर रही, जबकि गुजरात की झांकी ने लोगों की पसंद श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि जज वर्ग में गुजरात दूसरे स्थान पर रहा जबकि तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। लोगों की पसंद श्रेणी में उत्तर प्रदेश को दूसरा और आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान मिला। लोगों की पसंद श्रेणी में विजेताओं का चयन करने के लिए, माईजीओवी मंच के माध्यम से सार्वजनिक मतदान किया गया था।

    गुजरात की झांकी धोरडो

    गुजरात के सीमांत पर्यटन की वैश्विक पहचान विषय पर आधारित थी। रामलला की एक कलात्मक प्रतिमा इस साल गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में शामिल की गई थी। झांकी में पहले हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को भी दर्शाया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cold January: इस बार जनवरी ने खूब ठिठुराया, 11 साल में तीसरी सबसे ठंडी रही; 26 डिग्री से ऊपर नहीं गया तापमान

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2023: ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने फहराया तिरंगा, मिलेट्स मिशन की झांकी ने जीता पहला पुरस्कार