विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान खत्‍म

By anand rajEdited By:
Updated: Mon, 09 Feb 2015 12:48 PM (IST)

दिल्ली में दो मतदान केंद्रों पर आज शाम छह बजे पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्‍न हो गया।इसमें दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र नंबर 31 और रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र नंबर 132 शामिल है। इन दोनों मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से वोट डालना

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में दो मतदान केंद्रों पर आज शाम छह बजे पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।इसमें दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र नंबर 31 और रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र नंबर 132 शामिल है। इन दोनों मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से वोट डालना शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक रोहतास नगर केंद्र पर 1266 में से कुल 838 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ईवीएम में गड़बड़ी व मॉक पोलिंग का रिकार्ड नहीं रखने की बात सामने आने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) चंद्रभूषण कुमार ने दोनों मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने के आदेश जारी किए थे। दिल्ली कैंट का मतदान केंद्र नंबर 31 गोपी बाजार में स्थित है। इसमें गोपीनाथ बाजार व अन्य इलाके आते हैं। इस मतदान केंद्र पर 9 सौ मतदाता हैं। इसमें से शनिवार को मतदान के दौरान करीब 5 सौ वोट पड़े थे।

सीईओ कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि पुनर्मतदान के लिए कोई शिकायत नहीं आई थी। मगर मतदान शुरू होने से पहले एक घंटे का मॉक पोलिंग का रिकार्ड नहीं गया था और यह तकनीकी गड़बड़ी में आता है। इसलिए इस बूथ पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया गया। वहीं, रोहतास नगर का मतदान केंद्र नंबर 132 सुभाष पार्क विस्तार में नगर निगम स्कूल में है। इस मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। इस मतदान केंद्र पर 1280 वोट हैं।

पढ़ेंः केजरीवाल ने फिल्म देखकर मनाया संडे

पढ़ेंः एग्जिट पोल में 'आप', आंतरिक सर्वे में भाजपा को जीत का भरोसा