विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनरल रावत के बयान से बौखलाए पाक सेना प्रमुख ने दी भारत को यह धमकी

By Kishor JoshiEdited By:
Updated: Fri, 06 Jan 2017 02:58 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल बाजवा ने कहा है कि पाकिस्तान किसी भी भारतीय आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद (पीटीआई)। पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज करते हुए गुरूवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पाकिस्तान इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने जनरल बाजवा के हवाले से बताया, 'पाकिस्तान के सशस्त्र बल किसी भी तरह के भारतीय आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार हैं।' मेजर जनरल गफूर ने ट्वीट किया कि जनरल बाजवा ने तथाकथित सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के अपने ही दावों को नकारने और इसके संभावित दोहराव की बात खारिज कर दी है।

पढ़ें- जनरल रावत की पाक को चेतावनी, यदि आतंक को समर्थन जारी रहा तो करेंगे बल प्रयोग

आपको बता दें कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल रावत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर कहा था कि खतरा होने पर हमारे पास एक्शन लेने का अधिकार है। भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी लॉंच पैड को नष्ट कर दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में जनरल रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

जनरल रावत ने 31 दिसंबर को 27 वें सेना प्रमुख का प्रभार संभाला। उन्होंने कहा है कि भारत आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देगा, जिससे पाकिस्तान चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थन करने की अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो जाएगा।


पढ़ें- अफगानिस्तान के नेताओं ने पाकिस्तान आर्मी चीफ को आने का दिया न्यौता