विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामगोपाल ने किया अमर सिंह की सपा में वापसी की संभावना से इन्कार

By Edited By:
Published: Sun, 17 Aug 2014 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 07:31 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के सपा में वापसी की किसी संभावना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की सपा में वापसी की किसी संभावना से साफ इन्कार किया है।

इस बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में रामगोपाल यादव ने कहा कि अमर सिंह को सपा में वापस लिए जाने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अबतक इस मुद्दे को पार्टी में किसी नेता ने नहीं उठाया है। पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह के मंच साझा करने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी थी कि अमर सिंह की सपा में वापसी जल्द हो सकती है। चार साल के बाद मुलायम और अमर सिंह ने किसी कार्यक्रम में मंच साझा किया था।

राज्य में लगातार हो रहे सांप्रदायिक दंगे के बारे में पूछे जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इसके लिए बसपा और भाजपा जिम्मेदार है। राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए दोनों पार्टियां सांप्रदायिकता का कार्ड खेल रही है।

आजम खान और शिया धर्मगुरु कल्बे जब्बाद के बीच विवाद के बारे में पूछे जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस विवाद से पार्टी का कुछ लेनादेना नहीं है।

पढ़ें: सपा को अमर सिंह की पहल का इंतजार

पढ़ें: सपा दुराचारियों की पक्षधर नहीं: रामगोपाल