विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोंदू, पप्पू के कारण नहीं हो पा रहा विकास: रामदेव

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Oct 2013 10:06 PM (IST)

सतना [नई दुनिया]। भाजपा के लिए खुलकर प्रचार कर रहे योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। सतना में उन्होंने कह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सतना [नई दुनिया]। भाजपा के लिए खुलकर प्रचार कर रहे योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। सतना में उन्होंने कहा-'केंद्र की सत्ता में कुछ पप्पू और भोंदू जैसे लोग बैठे हैं। उनके कारण देश का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।' इससे पहले रीवा में रामदेव के पहुंचने पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उनकी गाड़ी पर चूड़ियां फेंककर विरोध जताया।

पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने कहा कि कालेधन, भ्रष्टाचार और सीबीआइ की स्वतंत्रता पर उनकी नरेंद्र मोदी से कई दौर की बातचीत हुई है। इन मुद्दों पर सहमति बनने के बाद ही उन्होंने भाजपा और मोदी के समर्थन का फैसला किया। रामदेव ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने और सीबीआइ के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जब आवाज उठाई तो हमें केंद्र के कुछ मंत्रियों ने मुंह बंद रखने की धमकी दी। कथावाचक आसाराम के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि उनकी तुलना मुझसे नहीं की जा सकती।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर