विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Bharti Ke Sapoot: राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट, देश के जवानों को मिलेगी मदद

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2022 11:22 AM (IST)

Maa Bharati Ke Sapoot रक्षा त्री राजनाथ सिंह आज मां भारती के सपूत लॉन्च करेंगे। महानायक अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एंबेसडर होंगे। वेबसाइट के जरिए देश के आम लोग भी युद्ध में हताहत होने वाले वीर सपूतों की मदद कर सकेंगे। (फाइल फोटो)

राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट
राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज 'मां भारती के सपूत' की वेबसाइट को लॉन्च करेंगे। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद देश के आम लोग भी युद्ध में हताहत होने वाले वीर सपूतों की मदद कर सकेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान इसका शुभारंभ किया जाएगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एंबेसडर होंगे।

समारोह में शामिल होंगे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा कई बैंकों के अध्यक्ष और कई मशहूर हस्तियां भी शामिल होंगी।

आम नागरिक कर सकेंगे मदद

'मां भारती के सपूत' की वेबसाइट के जरिए आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। राशि का उपयोग युद्ध के हताहतों के परिजनों और आश्रितों को वित्तीय सहायता देने के लिए किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार ने युद्ध में विकलांग या शहीद हुए जवानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। देशभक्त नागरिकों, उद्योगों के कॉर्पोरेट प्रमुखों की तरफ से एक मजबूत जनभावना और अनुरोध था कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान किया जाना चाहिए।'

एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

ये भी पढ़ें:

जिंदगी की जंग हार बलिदान हुआ फौजी श्वान जूम, मेरठ के आरवीसी सेंटर में हुई थी ट्रेनिंग

भारतीय सेना में शामिल हुए 4X4 बख्तरबंद वाहन, लद्दाख में सैन्य आपरेशन के दौरान आएंगे काम