विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें रात को नींद नहीं आती', राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर कसा तंज

Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:16 PM (IST)

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को 'जोकरों का झुंड' बताते हुए कहा कि उन्हें भारत के मिजाज की समझ नहीं है।

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर साधा निशाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद भी सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवरों को जारी रखते हुए भाजपा और आरएसएस को 'जोकरों का झुंड' करार देते हुए कहा कि इन्हें भारत के मिजाज और विचारों की कोई समझ ही नहीं है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि आरएसएस विचाराधारा की अपनी मूल ताकत के तौर पर खत्म होकर अब केवल बड़े पूंजीपतियों अदाणी और अंबानी के हित साधने का जरिया बन गई है।

रचनात्मक कांग्रेस के पहले सम्मेलन के अंतिम खुले सत्र के दौरान गुरूवार को राहुल गांधी ने विश्वगुरू और गले मिलने की विदेश नीति जैसा भ्रम पालना अज्ञानता है क्योंकि किसी भी देश का पीएम या राष्ट्रपति आपका मित्र नहीं होता बल्कि वह सबसे पहले अपने राष्ट्र के हित को देखता है।

चीन हमारी जमीन हड़प रहा है: राहुल 

राहुल ने कहा 'चीन ने भारत को अपनी ही जमीन पर पेट्रोलिंग करने से मना कर दिया, लेकिन सरकार ने इस खबर को दबाने का प्रयास किया और सीधे तौर पर देश का नुकसान किया।

गलवन के बाद मोदी ने कहा कि भारत की एक इंच भी जमीन किसी के कब्जे में नहीं है, जबकि सेना ने जमीन के कब्जे की बात कही।

जब सेना ने चीन से बातचीत की तो उनकी तरफ से कहा गया कि भारत के प्रधानमंत्री ही इस बात से इनकार कर चुके हैं। यानी मोदी सरकार ने देश को हर तरफ से तबाह कर दिया है। '

इरान हमारा पुराना दोस्त : राहुल 

अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि ऐसे में अगर इंदिरा गांधी जैसा नेतृत्व होता तो हमारे पास सबसे बड़ा अवसर था क्योंकि इरान हमारा पुराना दोस्त है, अमेरिका और रूस से भी हमारी मित्रता है और हम इनकी आपस में दोस्ती करा सकते थे। लेकिन पाकिस्तान हमारी जगह ले गया और पीएम मोदी देखते रह गए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम और गृहमंत्री रातों को सो नहीं पा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तब तक सो नहीं पाएंगे जब तक इस्तीफा नहीं देते।

आरएसएस पर प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं लेकिन यह समझने की बात है कि आप ब्रिटिश साम्राज्य से नहीं बल्कि ऐसे जोकरों के झुंड से लड़ रहे हैं जिन्हें हमारे इतिहास और चिंतन की कोई जानकारी ही नहीं है। जो कोई आज के भारत से नहीं जुड़ सकता, वह कभी भी 3000 साल पुराने भारत को समझ नहीं सकता।

यह भी पढ़ें- 'मैं RSS को सपोर्ट करूंगा... लेकिन', राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?