'गृह मंत्री इतना क्यों डर रहे हैं?', राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दोहराई। ...और पढ़ें
-1785425336854_m.webp)
राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना (फोटो-पीटीआई)
HighLights
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर 'अपराध बोध' का आरोप लगाया।
छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग की।
कहा, सिस्टम बदले बिना पेपर लीक नहीं रुकेंगे।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस के बल प्रयोग की जवाबदेही को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर गुरुवार को संसद के बाहर भी राजनीतिक हमला जारी रखा और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दोहराई।
गृह मंत्री के सदन में नहीं आने को मुद्दा बनाते हुए राहुल ने कहा, 'अमित शाह संसद में आकर छात्रों के विरुद्ध हुई बर्बर हिंसा के बारे में सफाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं? यह उनके अपराध बोध को दिखाता है।'
नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, 'छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के विरुद्ध बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति बनाई जानी चाहिए।'
बाद में, एक फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, 'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, पेपर लीक नहीं रुकेंगे!' छात्रों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री पर दबाव बनाने की कांग्रेस की रणनीति के अनुरूप राहुल ने सुबह यह टिप्पणी की और उसके बाद पार्टी के तमाम नेता इस मुद्दे पर मुखर रूप से सामने आए।
खबरें और भी
रणदीप सुरजेवाला ने भी सरकार से पूछे सवाल
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे वाजिब मुद्दे को उठाने के लिए अपने ही युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं वह पूरा देश पूछ रहा है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को भी शाह को पद से हटाने और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित बर्बर हमले व उन पर पैलेट गन के इस्तेमाल की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की भी मांग की थी।