विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहर से हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत

By Murari sharanEdited By:
Updated: Thu, 09 Oct 2014 09:58 PM (IST)

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍‌नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के डॉक्टरों की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍‌नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के डॉक्टरों की फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक विसरा रिपोर्ट की दोबारा जांच के दौरान सुनंदा के शरीर में जहर के अंश मिले हैं। बताया जा रहा है कि मुताबिक डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।

गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उस वक्त दवाओं के ओवरडोज को मौत की वजह बताया गया था। सूत्रों के मुताबिक सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद कई सवाल उठे थे। इसके बाद उनकी विसरा रिपोर्ट को दोबारा एम्स के तीन डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजा गया था।

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍‌नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के होटल लीला से बरामद किया गया था। सुनंदा का शव कमरे के बिस्तर पर मिला था। सुनंदा और शशि थरूर की शादी 2010 में ही हुई थी।