विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम में सुधरे हालात, लौटने लगे शरणार्थी

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Thu, 01 Jan 2015 09:19 AM (IST)

असम में सुरक्षाबलों के व्यापक अभियान और संवेदनशील इलाकों में उनकी गश्त बढ़ने के बाद हिंसा की वजह से बेघर हुए लोग घरों की तरफ लौटने लगे हैं। राज्य में ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं है।

News Article Hero Image

गुवाहाटी [जासं]। असम में सुरक्षाबलों के व्यापक अभियान और संवेदनशील इलाकों में उनकी गश्त बढ़ने के बाद हिंसा की वजह से बेघर हुए लोग घरों की तरफ लौटने लगे हैं। राज्य में ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं है।

राज्य के गृह आयुक्त प्रतीक हाजेला ने बताया कि बोडो और आदिवासी समुदाय के बीच चल रही तनातनी समाप्त होने लगी है। शरणार्थियों के वापस अपने घर लौट जाने पर बुधवार को चार राहत शिविरों को बंद कर दिया गया।

पिछले 24 घंटे में लगभग 25 हजार लोग अपने घर लौट गए हैं। इस वक्त 135 राहत शिविरों में 2.70 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। प्रशासन द्वारा शरणार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गृह आयुक्त ने उम्मीद जताई कि अब लोगों के वापस लौटने की प्रक्रिया और तेज होगी। वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक खगेन शर्मा ने बताया कि जनजातीय संघर्ष को रोकने के लिए नए वर्ष में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती बढ़ाने के लिए नए साल में 10,000 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। समय पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंच जाएं, इसके लिए दुर्गम इलाकों में रास्ते बनवाए जाएंगे।

पढ़ें : असम में शांति, उग्रवादियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी

पढ़ें : बोडो उग्रवादियों के पीछे पड़े 11 हजार जवान, भूटान-म्यांमार तक होगा पीछा