विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू छात्र संघ के लिए मतदान जारी

By Edited By:
Updated: Fri, 12 Sep 2014 03:02 PM (IST)

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ डूसू चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8:30 बजे शुरू हो गया। मतदान शाम तीन बजे तक चलेगा। इवनिंग कालेज के छात्रों के लिए मतदान का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ डूसू चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8:30 बजे शुरू हो गया। मतदान शाम तीन बजे तक चलेगा। इवनिंग कालेज के छात्रों के लिए मतदान का समय 3 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है। शनिवार को इस चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा आज ही जेएनयू में भी छात्र संघ के लिए मतदान हो रहा है। यहां पर मतदान 9:30 बजे शुरू हुआ। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

जेएनयू के चुनाव में पहली बार वोटिंग में नोटा का भी एक ऑप्श्न दिया है। संभावना है कि जेएनयू चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए जाएंगे।

डूसू के चुनाव में दिल्ली के करीब पचास कालेजों के छात्र हिस्सा लेंगे। इस चुनाव यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए 32, सचिव के लिए 41 और संयुक्त सचिव पद के लिए 34 छात्र मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी होस्टल की उपलब्धता, उत्तर पूर्वी छात्रों का मुद्दा जोर शोर पर उठाया जा रहा है। मतदान को सही तरीके से कराने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है।

वहीं जेएनयू के चुनाव में सात छात्र अध्यक्ष पद के लिए, पांच उपाध्यक्ष और पांच-पांच सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मैदान में हैं। यह पहला मौका है जब जेएनयू के चुनाव में नॉमिनेशन फार्म में थर्ड जेंडर का भी विकल्प दिया गया। पिछली बार हुए चुनाव में सभी सीटों पर एआईएसए ने जीत दर्ज की थी।

इस चुनाव की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ें: डीयू-जेएनयू में छात्र संघ चुनाव आज, मोदी के पक्ष में बोलने पर चले पेपर स्प्रे

एबीवीपी की ओर से मिला मोदी को पहला तोहफा