विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाफिज सईद समेत कई आतंकियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा, पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगी इजाजत

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM (IST)

मुंबई पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी समेत छह फरार आरोपितों के विरुद्ध इंटरपोल के जरिये ...और पढ़ें

हाफिज सईद और पांच अन्य के विरुद्ध मुकदमे के लिए पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगी मदद

हाफिज सईद और पांच अन्य के विरुद्ध मुकदमे के लिए पुलिस ने गृह मंत्रालय से मांगी मदद

HighLights

  1. तीन अगस्त को गृह मंत्रालय ने अपील स्वीकार कर ली थी 

  2. विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने शुक्रवार को पुलिस की ओर से एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी

पीटीआई, मुंबई। मुंबई पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी समेत छह फरार आरोपितों के विरुद्ध इंटरपोल के जरिये कोर्ट के घोषणा आदेश तामील कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया है।

इससे 26/11 आतंकी हमलों में उनकी भूमिका के लिए उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है। विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने शुक्रवार को पुलिस की ओर से एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी।

यह रिपोर्ट इस वर्ष जुलाई में फरार आरोपितों के विरुद्ध जारी घोषणा आदेश और उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू करने के बारे में है।

निकम ने विशेष अदालत को बताया, हमने पाकिस्तान में रह रहे आरोपितों के विरुद्ध इंटरपोल के जरिये घोषणा आदेश तामील कराने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा, तीन अगस्त को गृह मंत्रालय ने हमारी अपील स्वीकार कर ली थी और इस मामले की स्थिति बताने के लिए समय मांगा था। अदालत ने सईद, लखवी और अन्य फरार आरोपितों साजिद मीर, अबू अलकामा, आसिम उर्फ अबू कहफा और मेजर अब्दुर रहमान पाशा के विरुद्ध घोषणा आदेश जारी किए थे।