यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें मुहम्मद यूनुस', पीएम मोदी ने बांग्लादेश की नई सरकार को दिया साफ संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। ...और पढ़ें

HighLights
- प्रधानमंत्री मोदी ने यूनुस को दीं शुभकामनाएं
- बांग्लादेश में सामान्य स्थिति लौटने की जताई उम्मीद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने बांग्लादेश में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद जताई।
बांग्लादेश में जल्द बहाल हो सामान्य स्थितिः पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि भारत हमारे दोनों देशों की जनता की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने कहा कि हम बांग्लादेश में जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होने, हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद करते हैं।
My best wishes to Professor Muhammad Yunus on the assumption of his new responsibilities. We hope for an early return to normalcy, ensuring the safety and protection of Hindus and all other minority communities. India remains committed to working with Bangladesh to fulfill the…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को नयी जिम्मेदारियां संभालने के लिए शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेश में जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी और वहां हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भारत हमारे दोनों देशों की जनता की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।- नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति ने दिलाई पद की शपथ
मालूम हो कि नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में गुरुवार को शपथ ली। 84 वर्षीय यूनुस को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बंगभवन में एक समारोह में पद की शपथ दिलाई। युनूस ने शेख हसीना की देश से विदाई को दूसरी आजादी बताया।
यह भी पढ़ेंः