राहुल गांधी और प्रियंका से गृह मंत्रालय ने नहीं किया संपर्क, PIB ने दावा बताया फर्जी
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने उन इंटरनेट मीडिया पोस्ट का खंडन किया है जिनमें दावा था कि गृह मंत्रालय के ...और पढ़ें

पीआईबी ने गृह मंत्रालय के संपर्क दावे को फर्जी करार दिया।
HighLights
पीआईबी ने गृह मंत्रालय के संपर्क दावे को फर्जी करार दिया।
राहुल गांधी और प्रियंका से MHA अधिकारियों ने संपर्क नहीं किया।
पीआईबी ने गुमराह करने वाली जानकारी पर भरोसा न करने की सलाह दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआइबी) ने मंगलवार को एक फैक्ट चेक जारी किया और उन इंटरनेट मीडिया पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी से संपर्क किया था ताकि निर्वाचन सदन के बाहर चल रहे गतिरोध को खत्म किया जा सके।
FAKE NEWS ALERT ⚠️ Do not fall for misleading claims or unverified information. Rely only on verified sources. 📲 WhatsApp: +91 8799711259 📧 Email: [email protected] #PIBFactCheck #FakeNews #FactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 6, 2026
पीआइबी ने कहा कि गुमराह करने वाले दावों या बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें। केवल सत्यापित स्रोतों पर ही भरोसा करें। पीआइबी द्वारा जारी फैक्ट चेक के साथ एक "पत्रकार" और एक समाचार चैनल की वेबसाइट के इंटरनेट मीडिया पोस्ट की स्क्रीनशाट भी शामिल थी।
सोर्स- न्यूज एजेंसी IANS से मिले इनपुट के अनुसार
