Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Parliament Monsoon Session: AAP सांसद राघव चड्ढा राज्यसभा से निलंबित, जांच पूरी होने तक संजय सिंह का निलंबन भी बढ़ा

Parliament Monsoon Session मानसून सत्र के अंतिम दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है।

By Mahen KhannaFri, 11 Aug 2023 05:28 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Parliament Monsoon Session संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दी गई है।

बीते दिन, मोदी सरकार के खिलाफ संसद में विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) बीते दिन गिर गया।  प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लिया और यूपीए के शासनकाल के दौरान हुए घोटालों की याद दिलाई।

प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद सदन की कार्रवाई में बाधा डालने के चलते कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित कर दिया गया।  

11 Aug 20233:06:28 PM
Parliament Monsoon Session Live राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 

11 Aug 20232:45:51 PM
Parliament Monsoon Session Live: संजय सिंह का निलंबन भी बढ़ाने की घोषणा

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सांसद संजय सिंह का निलंबन भी बढ़ाने की घोषणा की। धनखड़े ने कहा कि मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है और रिपोर्ट आने तक निलंबन आदेश वर्तमान सत्र से आगे भी जारी रहेगा।

11 Aug 20232:34:24 PM
Parliament Monsoon Session Live राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित किया गया

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया है। राघव तब तक निलंबित रहेंगे जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट नहीं मिल जाती है।

11 Aug 20232:08:34 PM
Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष का प्रदर्शन

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को दबाना चाहती हैं और संविधान के तहत काम नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि हम संसद और बाहर दोनों जगह इसके खिलाफ लड़ेंगे।

बता दें कि विपक्ष अधीर रंजन के निलंबन का विरोध कर रहा है।

#WATCH...वे(भाजपा) लोकतंत्र को दबाना चाहते हैं और संविधान के तहत चलना नहीं करना चाहते। इसलिए सभी दलों(I.N.D.I.A गठबंधन) के लोग यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम उनके गैरकानूनी काम के खिलाफ लड़ते रहेंगे...लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए हम संसद के अंदर और बाहर हर जगह लड़ेंगे...:… pic.twitter.com/niwN6SUShV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2023

11 Aug 20231:42:51 PM
Parliament Monsoon Session लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 

11 Aug 20231:34:36 PM
Parliament Monsoon Session Live अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च किया।

11 Aug 20231:19:34 PM
भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023 समेत तीनों न्याय संबंधी कानून लोकसभा में पेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता विधेयक, 2023 भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक पेश किए गए हैं।

11 Aug 202312:59:45 PM
Parliament Monsoon Session Live देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगाः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में भारतीय संहिता सुरक्षा विधेयक 2023 पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि 1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार कार्य करती रही। अब तीन कानून बदल जाएंगे और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah speaks on Bharatiya Nyaya Sanhita Bill, 2023; The Bharatiya Sakshya Bill, 2023 and The Bharatiya Nagrik Suraksha Sanhita Bill in Lok Sabha.

He says, "From 1860 to 2023, the country's criminal justice system functioned as per the laws made… pic.twitter.com/TIcoeaXvjG

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 202312:57:17 PM
Parliament Monsoon Session Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए

भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए।

- भारतीय न्याय संहिता, 2023
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
 - भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023
11 Aug 202312:30:18 PM
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा विपक्ष

लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे और संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च करेंगे।

11 Aug 202312:28:27 PM
Parliament Live: अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A गठबंधन ने की बैठक

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने बैठक की। सांसदों ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।

#WATCH | Delhi: Opposition's I.N.D.I.A. Bloc Meeting was held at Rajya Sabha LoP's Office at Parliament. pic.twitter.com/mSszkjs8EN

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 202312:15:01 PM
Parliament Monsoon Session Live लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

11 Aug 202311:41:58 AM
Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्रवाई भी 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्रवाई भी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

11 Aug 202311:39:57 AM
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर मुझे दुखः फारूक अब्दुल्ला

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर NC सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे अफसोस है कि संसद सत्र के आखिरी दिन एक अच्छे सदस्य को निलंबित किया गया।

11 Aug 202311:27:46 AM
Parliament Monsoon Session Live मल्लिकार्जुन खरगे ने अधीर रंजन के निलंबन का मुद्दा उठाया

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन को छोटे से मामले में निलंबित कर दिया गया। खरगे ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने नीरव मोदी इसलिए कहा था क्योंकि नीरव का मतलब शांत, मौन है। उन्होंने कहा कि जैसा बीते दिन लोकसभा में हुआ, वैसा कभी नहीं देखा गया।

#WATCH | LoP in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge raises the issue of the suspension of Leader of Congress in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury; says, "...He has been suspended on a flimsy ground. He just said 'Nirav Modi'. Nirav means calm, silent. You suspend him over that?..." pic.twitter.com/La3xjqHpcD

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 202311:17:37 AM
Parliament Monsoon Session Live लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

11 Aug 202311:07:48 AM
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

 भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

Lok Sabha adjourned till 12 noon pic.twitter.com/EWJQVtm8Gn

— ANI (@ANI) August 11, 2023
11 Aug 202310:40:13 AM
Parliament Monsoon Session Live: प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम पर साधा निशाना

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम के अविश्वास प्रस्ताव पर दिए भाषण पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी और पूरी कैबिनेट परेशान हैं, वे असुरक्षित और नाराज दिख रहे हैं और वे जानते हैं कि I.N.D.I.A. गठबंधन उनसे कुछ कठिन सवाल पूछ रहा है जिनका उनके पास जवाब नहीं है।

#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "There are no dot signs in between. The dots are in his mind. How rattled is he with the Opposition coming together and actually holding him accountable, whether it is in the Rajya Sabha or Lok Sabha...As far as 'I' is… https://t.co/bd33X1GXb5 pic.twitter.com/iESYpdoAk2

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 202310:28:53 AM
सांसद सुशील गुप्ता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आप सांसद सुशील गुप्ता ने पीएम के भाषण को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मणिपुर और हरियाणा के लोगों को उम्मीद थी कि पीएम उनके लिए न्याय की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने हरियाणा का जिक्र तक नहीं किया। मणिपुर को लेकर पीएम पिछली सरकारों पर आरोप लगाते रहे, लेकिन वहां हिंसा कैसे रुकेगी, इस पर कुछ ठोस जिक्र नहीं किया।

.
11 Aug 202310:25:04 AM
अधीर रंजन चौधरी का निलंबन राजनीति से प्रेरितः सुरेश

कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन को राजनीति से प्रेरित बताया है। सुरेश ने कहा कि अधीर रंजन के निलंबन के साथ ही संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की भी हत्या कर दी गई है। 

#WATCH | On the suspension of Adhir Ranjan Chowdhury from Lok Sabha, Congress Chief Whip in Lok Sabha, K Suresh says, "...He has been the Leader of Congress in Lok Sabha for the last four years. He gave a lot of speeches in the House. They found his misconduct only yesterday.… pic.twitter.com/me9bHasvmD

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20239:59:37 AM
Parliament Live पीएम की सच्चाई नहीं सुन सका 'घमंडिया' गठबंधन: अनुराग ठाकुर

दिल्ली में  हर घर तिरंगा बाइक रैली में भाग ले रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अपना काला इतिहास देखा तो वह भाग गई। कांग्रेस ने जब पूर्वोत्तर के लिए, मणिपुर के लिए पीएम मोदी के संकल्प और प्यार को देखा तो वे भाग गए, इससे पता चलता है कि घमंडिया गठबंधन पीएम की सच्चाई नहीं सुन सका और भाग गया। 

#WATCH | Union Minister Anurag Thakur says, "When Congress saw its black history in the northeast, it ran away. It ran away when it saw PM Modi's resolve and love for the northeast, for Manipur...This shows that the 'Ghamandia' alliance could not listen to the truth of their… pic.twitter.com/bip5NiCthD

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20239:53:03 AM
Parliament Live मनिकम टैगोर ने अधीर रंजन के निलंबन पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा, "यह अलोकतांत्रिक है, 75 साल के संसदीय इतिहास में यह अपनी तरह का सबसे खराब मामला है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को बिना सवाल पूछे निलंबित कर दिया गया हो। मोदी और अमित शाह संसदीय प्रक्रियाओं को नष्ट कर रहे हैं”

#WATCH | On Adhir Ranjan Chowdhury's suspension from the Lok Sabha, Congress MP Manickam Tagore says, "It is undemocratic, worst of its kind in 75 years of Parliamentary history. It has never happened that a leader of the largest Opposition party has been suspended without even… pic.twitter.com/zw7B9E15Tw

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20239:44:40 AM
Parliament Monsoon Session राजद सांसद मनोज झा ने पीएम पर तंज कसा

अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के जवाब पर राजद सांसद मनोज झा ने तंज कसा है। मनोज झा ने कहा कि शांति और न्याय की गारंटी की अपील पीएम की ओर से होनी चाहिए थी, लेकिन वो नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पीएम ने करीब डेढ घंटे भाषण के बाद मनीपुए पर बोला। राजद सांसद ने कहा कि पीएम अपने भाषण का इस्तेमाल उपहास करने, चुटकुले सुनाने, ताने कसने के लिए ही करते हैं।

#WATCH | On PM Modi's reply on the No Confidence Motion, RJD MP Manoj Jha says, "The appeal for peace and guarantee was justice that should have come from the PM, didn't happen. After about 1.45 hours, the words on Manipue came - for 2.30 or 3 minutes. He spoke for 30 seconds… pic.twitter.com/XrVSnWFsGd

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20239:24:14 AM
Parliament Live: संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदतः शोभा करंदलाजे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया। पहले उन्होंने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और आंख मारी और अब उन्होंने फ्लाइंग किस किया।

#WATCH | Delhi: On Congress MP Rahul Gandhi's 'flying kiss' row, Union Minister Shobha Karandlaje says, "It is the habit of the Congress to insult the Parliament and the country. Rahul Gandhi insulted the Parliament after blowing a flying kiss. Earlier, he hugged PM Modi and… pic.twitter.com/2gD9DgTxQR

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20239:07:09 AM
अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सही बताया

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सही बताया। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने कल जो किया वह बहुत गलत था। मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता उन्हें देख रही थी, यह भाजपा या सरकार का अपमान नहीं था।

11 Aug 20238:48:06 AM
Parliament Monsoon Session Live अधीर रंजन पर सदन के नियमों के मुताबिक हुई कार्रवाईः जितेंद्र सिंह

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी कार्रवाई सदन के नियमों के मुताबिक की जाती है। इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

#WATCH | Delhi: On Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury's suspension from the House, Union Minister Jitendra Singh says, "The actions are taken as per the rules of the House. Commenting about it is not right." pic.twitter.com/syu4gziU5i

— ANI (@ANI) August 11, 2023

11 Aug 20238:43:55 AM
Parliament Live सीतारमण आज केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश करेंगी
blog images

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश करेंगी।

11 Aug 20238:36:15 AM
Parliament Monsoon Session Live अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर सोनिया ने बुलाई बैठक

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक संसद स्थित CPP कार्यालय में बुलाई गई है।

11 Aug 20238:33:52 AM
मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, मणिपुर हिंसा पर फिर हंगामे के आसार

Parliament Monsoon Session Live मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है और आज भी मणिपुर हिंसा पर फिर हंगामा हो सकता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us