Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Parliament Budget 2025 Session LIVE: वित्तमंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, 6.3 से 6.8 प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान

arliament Budget Session LIVE: आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नेदेश के दोनों सदनों को संबोधित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2025 पेश करेंगी। देश की अर्थव्यवस्था की दशा व दिशा बताने वाला यह महत्वपूर्ण प्रपत्र होता है।

By Piyush Kumar Fri, 31 Jan 2025 02:15 PM (IST)
News Article Hero Image

Parliament Budget 2025 Session: आशंका जताई जा रही है कि बजट के बाद सत्र हंगामेदार रहेगा। इसके संकेत गुरुवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साफ तौर पर देखने को मिले हैं। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रयाग में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर विपक्षी दलों का साफ तौर पर कहना है कि इस पर सरकार को चर्चा करानी चाहिए।

हालांकि सरकार ने बैठक में साफ किया है कि यह राज्य का विषय है और वह इसको देख रही है। आम बजट के बारे में माना जा रहा है कि इसमें देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दूर करने के साथ ही घरेलू अर्थव्यवस्था में मांग व रोजगार को बढ़ाने वाले उपायों पर खास जोर होगा।

31 Jan 20252:15:48 PM
Budget 2025 Session: देश का ग्रोथ रेट 6.3 से 6.8 प्रतिशत तक रहने का अनुमान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। जानकारी के मुताबिक, देश का ग्रोथ रेट 6.3 से 6.8 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। 

31 Jan 20251:02:30 PM
Budget Session LIVE: निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया

 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट (Budget 2024) पेश होने से पहले इकोनॉमिक सर्वे संसद के पटल पर रखीं। इकोनॉमिक सर्वे को आप सरकार का रिपोर्ट कार्ड मान सकते हैं। इसमें पिछले वित्त वर्ष के कामकाज की समीक्षा की जाती है। साथ ही, आगे की ग्रोथ की संभावनाओं पर आधिकारिक नजरिया दिया जाता है।

31 Jan 202512:50:47 PM
दिल्ली चुनाव का असर बजट पर भी पड़ेगा: सांसद चंद्रशेखर आजाद

 राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कहते हैं, "हमें सरकार से उम्मीदें हैं लेकिन डर भी है कि सरकार उन्हें पूरा करेगी या नहीं। युवा, किसान, महिलाएं - सभी को उम्मीदें हैं। यह बजट सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं - इसका असर उस पर भी पड़ेगा।"

31 Jan 202512:43:27 PM
Budget Session LIVE: यह एक ऐतिहासिक बजट होगा: दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "भारत की तीसरी बार प्रधानमंत्री और तीसरी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस सत्र में बजट पेश करेंगी। यह एक ऐतिहासिक बजट होगा।"

31 Jan 202512:00:35 PM
Budget Session LIVE: आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता में विश्व के लिए आदर्श बना भारत: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा," देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।" उन्होंने आगे कहा, वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।" 

31 Jan 202511:53:11 AM
Budget Session LIVE: देश में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया: राष्ट्रपति मुर्मु

रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग और सफाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है। पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।

31 Jan 202511:51:44 AM
Budget Session LIVE: हमारी पांडुलिपियां हमारी धरोहर हैं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने कहा, हमारी पांडुलिपियां हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है।"

31 Jan 202511:50:53 AM
Budget Session LIVE: भारत मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया: द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे लिखा,"देश में 1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, जम्मू-कश्मीर में विकास का वातावरण आया। जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। भारत मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक बना। भारत, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुणी हो गई।" 

31 Jan 202511:42:09 AM
Budget Session LIVE: कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा," कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया गाया। कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी खत्म किया गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। 

31 Jan 202511:31:03 AM
Budget Session LIVE: सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा,"वन नेशन वन टैक्स का फायदा देश के हर राज्यों को मिल रहा है। देश को ग्लोबल इनोवेशन पावर बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया है। देश में मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मजबूत बनाया।" 

31 Jan 202511:23:40 AM
Budget Session LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसरो को बधाई दी

द्रौपदी मुर्मु ने इसरो के 100वें मिशन के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रहीं हैं। AI और टेक्नोलॉजी बढ़ाने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इंडिया AI मिशन लागू किया गया है। हमारी सरकार बायो इकोनॉमी पर जोर दिया है।

31 Jan 202511:19:54 AM
Budget Session LIVE: ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा,"हमारी सरकार देश की महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है। सरकार का नारी सशक्तिरण पर जोर है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। सरकारी योजनाओं से गरीबों का सम्मान बढ़ रहा है। ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं का सशक्तिरण हुआ है।"

31 Jan 202511:14:26 AM
Budget Session LIVE: सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा, देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।

31 Jan 202510:38:50 AM
Parliament Budget Session: पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा," हर सत्र के लिए लोग शरारत के लिए तैयार रहते हैं। विदेश से कोई चिंगारी नहीं आई है। हमारे देश में चिंगारी को हवा देने वालों की कमी नहीं है।

31 Jan 202510:36:13 AM
Budget Session LIVE: मां लक्ष्मी हमारे देश पर कृपा बनाए रखे: पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बनाए रखें। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत ने एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में 75 साल पूरे किए हैं। भारत ने खुद को वैश्विक स्तर पर अच्छी तरह से स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 में, जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा और यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा।"

#WATCH | #BudgetSession | PM Modi says, "I pray that Maa Lakshmi continues to bless the poor and middle class of our country. It is a matter of great pride that India completed 75 years as a democratic nation. India has established itself well on the global pedestal...This is the… pic.twitter.com/BF2dT2oTz9

— ANI (@ANI) January 31, 2025

31 Jan 202510:31:00 AM
Budget Session LIVE: मैं देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "बजट सत्र से पहले, मैं धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं।"

#WATCH | Delhi | PM Modi says, "Ahead of the Budget Session, I bow down to Maa Lakshmi, the goddess of wealth and prosperity..." pic.twitter.com/ykEHkiid1n

— ANI (@ANI) January 31, 2025

31 Jan 202510:20:20 AM
Budget Session LIVE: कब तक चलेगा बजट सत्र

 बता दें कि 4 अप्रैल तक बजट सत्र चलेगा।

31 Jan 202510:06:13 AM
Budget Session LIVE: कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जाएंगे

 उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में वक्फ (संशोधन) बिल के साथ मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक और आव्रजन और विदेशी विधेयक भी शामिल हैं।

31 Jan 20259:56:11 AM
Budget Session: सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि इस सत्र के दौरान विधायी कार्य के 16 और वित्तीय कार्य के तीन मदों की पहचान की गई है।

संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार दोनों सदनों के नियमों के अनुसार सदन के पटल पर किसी भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

31 Jan 20259:21:52 AM
Budget Session LIVE 2024: बजट सत्र हंगामेदार रहने की आशंका

बजट से बाद सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसकी एक झलक गुरुवार को सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में ही मिल गई, जहां विपक्ष ने अपने अजेंडों को न सिर्फ पुरजोर तरीके से सामने रखा, बल्कि वक्फ पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर अपना विरोध भी दर्ज कराया। 

31 Jan 20259:20:23 AM
Budget Session LIVE: आज वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद की दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन से होगी। उसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us