विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में शशिकला से मिलने जाएंगे पलानीस्‍वामी

By Monika minalEdited By:
Updated: Tue, 21 Feb 2017 11:19 AM (IST)

आय से अधिक संपत्‍ति मामले में बेंगलुरु जेल में चार साल की सजा काट रही अन्‍नाद्रमुक महासचिव से राज्‍य मुख्‍यमंत्री पलानीस्‍वामी मिलने जाएंगे।

जेल में शशिकला से मिलने जाएंगे पलानीस्‍वामी
जेल में शशिकला से मिलने जाएंगे पलानीस्‍वामी

बेंगलुरु(जेएनएन)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इदापड्डी के पलानीस्वामी मंगलवार को अन्नाद्रमुक की महासचिव वीके शशिकला से बेंगलुरु स्थित सेंट्रल जेल में मुलाकात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि शशिकला के आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाए जाने के बाद पलनीसामी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद पलानीस्वामी ने 18 फरवरी को तमिलनाडु में अपना बहुमत साबित किया था। पलानीस्वामी ने 234 सदस्यीय सदन में 122-11 के अंतर से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: ई पलानीस्वामी की जीत पर चेन्नई से अग्रहारा जेल तक खुशी की लहर