विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरी-पुंछ में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2014 06:08 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बार फिर जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए पुंछ में एलओसी के साथ सटे केरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू [जागरण ब्यूरो]। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बार फिर जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए पुंछ में एलओसी के साथ सटे केरी सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी की। भारती जवानों ने पहले तो संयम बरता, लेकिन जब उस पार से गोलाबारी की तीव्रता बढ़ने लगी तो उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।

भारतीय गोलियों के गरजने के कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी खेमें में खामोशी छा गई। यह गोलाबारी सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई और करीब एक घंटे तक जारी रही। फिलहाल इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि गत सप्ताह भी केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया था।

पढ़ें: पाक को दो टूक: फिर नापाक हरकत हुई तो परिणाम गंभीर होंगे

पढ़ें: घुसपैठ के लिए पाक ने तीन पोस्टों पर की गोलीबारी