विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद, तीन घायल

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Jul 2014 04:13 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। पाक रेंजरों की फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल [बीए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। पाक रेंजरों की फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन घायल हो गए। शहीद का नाम संजय धर बताया गया है। हालांकि हताहत जवानों के बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

बुधवार दोपहर को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पीतल पोस्ट पर पाक रेंजर्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जम्मू के अस्पताल में भरती कराया गया है। सूचना है कि इनमें से एक जवान जिसका नाम संजय धर था, को मृत घोषित कर दिया गया है। भारतीय जवानों ने भी पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पढ़ें: पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन की गोलीबारी

पढ़ें: पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन