विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की हार को भुनाएंगे विरोधी

By Edited By:
Updated: Wed, 17 Sep 2014 10:01 AM (IST)

दस राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों का असर जल्द होने जा रहे हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। इन नतीजों ने जहां भाजपा की परेशानी बढ़ा दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़ (अनुराग अग्रवाल)। दस राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों का असर जल्द होने जा रहे हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। इन नतीजों ने जहां भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं कांग्रेस और इनेलो समेत अन्य राजनीतिक दल इन नतीजों को अपने लिए अनुकूल मानकर चल रहे हैं। उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए निराश कर देने वाले हैं। हजकां के साथ नाता तोड़कर अकेले चुनावी समर में कूदी भाजपा पर अब नए सिरे से रणनीति बनाने का दबाव भी बढ़ गया है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जिस तरह से भाजपा ने हजकां से गठबंधन तोड़ने की जिद पकड़ी और उसे पूरा करने के बाद बागियों को टिकट दिए, उसके मद्देनजर पार्टी की मुश्किलें बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस और इनेलो के पास भाजपा के विरुद्ध मुद्दों की लंबी फेहरिस्त है।

अन्य दल भी कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। बिजली की कमी का मुद्दा हो या फिर राच्य को सूखा ग्रस्त घोषित करने के बाद अभी तक कोई पैकेज नहीं देने का। गुजरात माडल हो या फिर हरियाणा माडल को लागू करने की बात। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सौ दिन की सरकार के कामकाज का आकलन हो या फिर पार्टी में टिकट बेचने के आरोप। कांग्रेस समेत तमाम दल भाजपा को घेरने के लिए तैयार बैठे हैं।

दावे की पोल खुल गई: दीपेंद्र

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात सहित दस राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है। इन राच्यों की जनता ने भाजपा के नारे 'अच्छे दिन आने वाले हैं' का करारा जवाब देते हुए भाजपा के खिलाफ जनमत दिया है।

हरियाणा में नहीं पड़ेगा असर : कैलाश

भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दावा है कि कुछ राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजों का हरियाणा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाजपा की गलतफहमी दूर हो गई: अभय

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी और विधायक अभय सिंह चौटाला का कहना है कि भाजपा को लोकसभा चुनाव के बाद गलतफहमी हो गई थी, जो सामने आ गई है।

उपचुनाव ट्रेलर, फिल्म बाकी: तंवर

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई सरकार तीन महीने के दौरान ही अलोकप्रिय हो चुकी है। दस राच्यों के नतीजे तो भाजपा के लिए महज ट्रेलर हैं। फिल्म तो हरियाणा और महाराष्ट्र में आनी बाकी है।

लोगों ने लगाई मुहर: कुलदीप

हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई और हरियाणा जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर पर दस राच्यों के लोगों ने मुहर लगा दी है।

भाजपा ने जनता को बरगलाया: कांडा

हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा आम जनता को भाजपा ने बरगलाया था।

पढ़ें: भाजपा के अच्छे दिनों में खलल

पढ़ें: हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : शाह