विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा देखेंगे बस्तर दशहरे की झांकी

By vivek pandeyEdited By:
Updated: Fri, 28 Nov 2014 07:57 AM (IST)

बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा थीम पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम रूप से चयनित कर ली गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरे की झांकी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देखेंगे। बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा थीम पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम रूप से चयनित कर ली गई है।

तीन माह की कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ की झांकी को रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने हरी झंडी दी है। देश के 28 राज्यों में से छत्तीसगढ़ सहित केवल 15 राज्यों को गणतंत्र दिवस पर अपनी झांकी दिखाने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए कहा कि इससे बस्तर दशहरा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

(साभार : नई दुनिया)