विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न कोई पोस्ट, न बयान'; कैप्टन स्मित मच्छर मामले में BJP का कांग्रेस पर जोरदार हमला

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 09:43 PM (IST)

भाजपा ने कैप्टन स्मित मच्छर के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर सवाल उठाया है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी।

भाजपा ने कैप्टन स्मित मच्छर मामले में कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा ने कैप्टन स्मित मच्छर मामले में कांग्रेस पर साधा निशाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने पूछा है कि अपनी जान खतरे में डालकर कई लोगों की जान बचाने वाले जिन कैप्टन स्मित मच्छर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बात की, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने भी सराहना की, उनके लिए गांधी परिवार एक भी शब्द क्यों नहीं बोल रहा है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कैप्टन स्मित पर हमला कर फ्लाईदुबई की फ्लाइट क्रैश कराने का प्रयास करने वाले ओमान के को-पायलट का उल्लेख करते हुए प्रश्न खड़ा किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को किस वोट बैंक का डर है? साथ ही आग्रह किया कि यह दो विचारधाराओं के बीच टकराव है, देश को कांग्रेस नेतृत्व के इस व्यवहार को गंभीरता से देखना चाहिए।

स्मित मच्छर मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाया

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग जाकिर नाइक को शांति का मसीहा, अफजल गुरु को हालात का मारा, बुरहान वानी को भटका हुआ युवा , याकूब मेमन की फांसी को 'न्यायिक हत्या' बताते थे और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाते थे, वे अब एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं? हम कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब चाहते हैं।

कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी बहादुरी से पूरे देश और दुनिया को हैरान कर दिया है। पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है, लेकिन कांग्रेस के 'पहले परिवार' की तरफ से एक भी शब्द का बयान न आना सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया कि सोनिया गांधी ने कभी बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू बहाए थे। फिर कैप्टन स्मित के लिए उनकी आंखों में हमदर्दी की कोई झलक नहीं दिखती।

गांधी परिवार पर वोट बैंक की राजनीति के चलते चुप्पी का आरोप

त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजा को लेकर पोस्ट, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्तावों और अखबारों में लेखों के जरिए दुख जाहिर कर रहे थे पर अब 'वोट बैंक' से इतने डरे हुए लगते हैं कि इस मामले में एक शब्द भी नहीं निकलता।

इसी तरह प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में बैग लिए हुए थीं, लेकिन अब उसमें कैप्टन स्मित के लिए कोई संवेदना नहीं है। भाजपा सांसद ने सांसद इमरान मसूद को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की थी और उन्हें गांधी जयंती के दिन यह पद दिया गया जो पार्टी की मानसिकता दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए लखीमपुर में हुआ विशेष हवन, शौर्य को किया सलाम

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण; पीएम मोदी को भी न्योता