यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी भी नहीं हटवा पाएंगे अनुच्छेद 370: उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कोई भी प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा नहीं समाप्त कर सकता है, और न ही वह अनुच्छेद 370 हटवा स ...और पढ़ें

लंदन। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि कोई भी प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा नहीं समाप्त कर सकता है, और न ही वह अनुच्छेद 370 हटवा सकता है। अगर नरेंद्र मोदी भी प्रधानमंत्री बन जाएं तो भी वह न तो इस राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर पाएंगे और न ही अनुच्छेद 370 हटवा पाएंगे।
पढ़ें: भारतीयों का दमन है अनुच्छेद-370
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने यह बात बीबीसी से बातचीत के दौरान कही है।
उमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है। इस राज्य का विशेष दर्जा समाप्त करना और अनुच्छेद 370 हटाना यहां की अवाम के लिए हित में नहीं होगा।
पढ़ें: 370 पर भाजपा की नीति में बदलाव नहीं
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे व अनुच्छेद 370 पर अपने विचार व्यक्त कर एक नई बहस छेड़ दी थी।
पढ़ें: मोदी दस बार पीएम बनें तब भी नहीं हटा सकते धारा-370
भारतीय संविधान ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दे रखा है। वहां के नियम और कानून देश के अन्य प्रांतों से जुदा हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

