विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में ASI ने बढ़ाई औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा, राज्यसभा में केंद्र सरकार ने दिया जवाब; बताया क्यों उठाया ये कदम

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 04 Apr 2025 11:58 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Apr 2025 12:08 PM (GMT+05:30)

भारत सरकार ने बताया कि औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) लगातार सक्रिय कदम उठा ...और पढ़ें

औरंगजेब की कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा (फाइल फोटो)
औरंगजेब की कब्र की बढ़ाई गई सुरक्षा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में दिया जवाब
  2. औरंगजेब का कब्र ASI द्वारा संरक्षित स्मारक है
  3. औरंगजेब के कब्र की क्यों बढ़ाई गई है सुरक्षा?

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत सरकार ने गुरुवार को बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) महाराष्ट्र के खुलदाबाद में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय उपाय कर रहा है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि मकबरा ASI द्वारा संरक्षित स्मारक है और इसकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कब्र की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम

शेखावत ने बताया कि औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा के लिए ASI और जिला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। मकबरे के चारों ओर 12 फीट ऊंची धातु की शीट लगाई गई है।

इसके साथ ही दीवारों पर कटीली तार (कॉन्सर्टिना वायर) लगाई गई है ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मकबरे में प्रवेश न कर सके। साथ ही, निजी सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है और ASI अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

ASI की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि औरंगजेब की कब्र ASI द्वारा संरक्षित है और इसकी पूरी जानकारी ASI की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस पर कोई जानकारी हटाए जाने की बात नहीं है। यह स्मारक ASI के छत्रपती संभाजीनगर सर्कल के तहत आता है और इसकी सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।