यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा पर भारी पड़ा महागठबंधन तो लालू-नीतीश ने कहा कुछ ऐसा..
बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से गदगद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सद्भाव के धारा की जीत और उन्माद की हार हुई है। उन्होंने कहा क ...और पढ़ें

पटना। बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से गदगद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सद्भाव के धारा की जीत और उन्माद की हार हुई है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से संतुष्ट हूं।
बिहार की जनता बांटने की राजनीति नामंजूर कर दी है। जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है। परिणाम और बेहतर हो सकते थे, लेकिन जो कुछ भी हुआ वह बहुत कम समय के अंदर हुआ। इन नतीजे से आगे की दिशा तय होगी। समाज को बांटने की कोशिश हो रही थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।
बिहार के लोगों ने साबित कर दिया कि यहां कोई जातीय बंधन नहीं है महागठबंधन को हर वर्ग के लोगों ने वोट दिया है। लोग अपने मन से उचित निर्णय लेते हैं, इसके लिए बिहार की जनता को धन्यवाद।
'हमारी सरकार गरीब चलाते हैं पूंजीपति नहीं'
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद लालू प्रसाद ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमारी सरकार पूंजीपति नहीं गरीब चलाते हैं। इसलिए हमारा गरीबराज उन्हें जंगलराज लगता है। बिहार की मालिक जनता को महागठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए हार्दिक धन्यवाद। देशभर के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में हुई भूल को सुधारा है। गठबंधन पर जनता की मुहर लगी है। ये बिहार की बहुसंख्यक आबादी की जीत है। सामाजिक न्याय के नए एजेंडे व विकास के साथ आर्थिक युग की शुरुआत होगी।
