विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा-कांग्रेस विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में लगे नीतीश

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 05:39 PM (IST)

बहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थर्ड फ्रंट की किसी भी उम्मीद को खारिज करते हुए कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एक नए गठबंधन की संभावना को उजागर कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थर्ड फ्रंट की किसी भी उम्मीद को खारिज करते हुए कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एक नए गठबंधन की संभावना को उजागर कर दिया है। उन्होंने इसके संकेत शुक्रवार को बिहार इनोवेशन फोरम के दौरान दिए।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस विरोधी पार्टियों के एकजुट होने की संभावनाएं अधिक हैं। लेकिन उन्होंने इसको थर्ड फ्रंट का नाम देने से साफ इंकार कर दिया। नीतीश ने कहा कि इसके लिए लेफ्ट फ्रंट आगे बढ़कर काम कर रहा है जिसका जदयू समर्थन करेगा।

कांग्रेस कायर तो राहुल दिखावटी: नीतीश

नीतीश की कांग्रेस को चुनौती, गिराए तो बिहार की सरकार

उनके मुताबिक लेफ्ट फ्रंट देश के दूसरे प्रदेशों की पार्टियों से सीटों के बंटवारे को लेकर बात कर रहा है। कई पार्टियां लगातार इस संबंध में बातचीत जारी रखे हैं। नीतीश ने इस बात से भी इंकार किया है कि इस गठबंधन के बनने के बाद जदयू इसमें समाहित हो जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर