विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cash For Query Row: 'खाता न बही, दुबई दीदी जो कहे वही सही', BJP सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर कसा तंज

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
Updated: Fri, 27 Oct 2023 06:28 PM (IST)

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कैश फॉर क्वैरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर तंज कसा। भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा को दुबई दीदी बुलाय ...और पढ़ें

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर तंज कसा है। (फाइल फोटो)
निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर तंज कसा है। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कैश फॉर क्वैरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर तंज कसा। भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा को 'दुबई दीदी' बुलाया।

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा को बुलाया 'दुबई दीदी'

निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, आरोपी सांसद के उपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा भी नाम एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है। भाजपा सांसद ने हैरानी जताते हुए कहा, मोहतरमा ने मेरा 'दुबे' नाम बदलकर अपने मानसिक स्थिति का वर्णन कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः Mahua Moitra Row: महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी से मांगा और समय, पेश न हो पाने की बताई ये आठ वजहें

भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा पर तंज कसते हुए कहा,

'दुबई दीदी' ने कुछ लोगों को बहस के लिए कहा। लोकसभा के नियमों खासकर कौल-शकधर किताब के पेज 246 के तहत गवाह कोर्ट, कचहरी, हल्ला गुल्ला से सुरक्षित है। खाता न बही दुबई दीदी जो कहे वही सही। जवाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए, यहां तो अखाड़ा की तैयारी है।

एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुए निशिकांत दुबे

इससे पहले कैश फॉर क्वेरी मामले में निशिकांत दुबे गुरुवार को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुए। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यह संसद की गरिमा का सवाल है। उन्होंने कहा था कि संसद की एथिक्स कमेटी उनसे अधिक चिंतित है।

महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी से मांगा समय

वहीं, एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि, उन्होंने एथिक्स कमेटी से समय मांगा है। बता दें कि निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंः 'यह संसद की गरिमा का सवाल, समिति मुझसे अधिक चिंतित', कैश फॉर क्वेरी मामले में निशिकांत दुबे एथिक्स कमेटी के सामने हुए पेश