Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Mulayam Singh Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Yadav Death LIVE News Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की और कहा कि दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

By Babli KumariMon, 10 Oct 2022 07:51 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश में संघर्ष और समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की और कहा कि दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

10 Oct 20226:17:24 PM
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath pays tribute to former UP CM Mulayam Singh Yadav at his ancestral village Saifai. UP Minister Swatantra Dev Singh and BJP state president Bhupendra Singh Chaudhary were also present.

Mulayam Singh Yadavs last rites will be held there tomorrow. pic.twitter.com/fgitM1lziM

— ANI (@ANI) October 10, 2022
10 Oct 20225:49:04 PM
कल होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को वहीं किया जाएगा।

#WATCH | Mortal remains of former Defence Minister and former UP CM Mulayam Singh Yadav reached his ancestral village Saifai in Uttar Pradesh.

His last rites will be held there tomorrow, on October 11 pic.twitter.com/NiTjHAHjPS

— ANI (@ANI) October 10, 2022
10 Oct 20224:01:55 PM
मुलायम सिंह यादव के विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे - सपा नेता राजेंद्र चौधरी
blog images

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। राजेंद्र चौधरी ने कहा- नेता जी भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे... समाजवादी पार्टी के लखनऊ के मुख्यालय में पार्टी के झंडे को झुकाया है और एक शोक सभा भी की है। हमने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

10 Oct 20223:56:41 PM
मुलायम सिंह यादव ने सारी जिंदगी जनता की आवाज़ उठाई - जे.पी. नड्डा
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। जे.पी. नड्डा ने कहा- मुलायम जी बहुत ही जनप्रिय नेता थे। सारी जिंदगी उन्होंने जनता की आवाज़ उठाई और उन्होंने सामाजिक दृष्टी से सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया। मैं अपनी ओर से मुलायम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

10 Oct 20223:48:40 PM
राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में दी श्रद्धांजलि
blog images

कर्नाटक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में श्रद्धांजलि दी।

10 Oct 20223:15:29 PM
मुलायम सिंह यादव आपातकाल में रहे लोकतंत्र के प्रमुख सैनिक -पीएम मोदी

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने लगातार तीन ट्वीट कर दुख जताया है।

इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें- Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा-आपातकाल में रहे लोकतंत्र के प्रमुख सैनिक

10 Oct 20223:09:49 PM
मुलायम सिंह यादव ने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी - अधीर रंजन चौधरी
blog images

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी। अभी तक के जो भी नेता रहें उनमें से मुलायम जी एक बड़ा नाम थे। दिलचस्प बात यह है कि इतनी उम्र के बावजूद वे सदन में आते और हर वक्तव्य को सुनते समझते थे।

10 Oct 20222:59:54 PM
मुलायम सिंह यादव सही मायनों में थे लोकतंत्र की आवाज - यशपाल आर्य
blog images

उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने मुलायम सिंह यादव को लोकतंत्र की आवाज बताया। यशपाल आर्य ने कहा- मुलायम सिंह यादव जी का उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान रहा। वह सही मायनों में लोकतंत्र की आवाज थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी और कांग्रेस की तरफ से उनको श्रद्धांजलि। उनका जाना राजनीति में खाई है जिसका भरना मुश्किल है।

10 Oct 20222:48:20 PM
पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा - मल्लिकार्जुन खड़गे
blog images

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मुलायम सिंह यादव एक वरिष्ठ नेता थे जिनको हमने खोया है। वे हमेशा गरीबों के साथ थे, पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा थे। वे अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान थे।

10 Oct 20222:35:14 PM
हम सबको उनके जाने का बहुत दुख: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी भूमिक रही है। पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था। हम सबको उनके जाने का बहुत दुख है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

10 Oct 20221:52:18 PM
उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति - तेजस्वी यादव
blog images

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक जताया। तेजस्वी यादव ने कहा- नेता जी की तबीयत का जायजा लेने कुछ दिन पहले लालू जी और मैं मेदांता अस्पताल गए थे। आज सुबह उनके निधन की खबर मिली जिससे हम दुखी हैं। उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति हुई है। उनके जाने से हमें काफी दुख है।

10 Oct 20221:45:53 PM
मुलायम सिंह यादव ने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया - लालू प्रसाद यादव
blog images

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। लालू प्रसाद यादव ने कहा- मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

10 Oct 20221:42:32 PM
उनकी सादगी को हमेशा किया जाएगा याद - गुलाम नबी आजाद
blog images

गुलाम नबी आजाद ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा - यह दुख की बात है कि वे आज हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी सादगी को हमेशा याद किया जाएगा। जब तक वे राजनीति में रहे वे हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के बीच में रहे। हमारी बहुत सारी यादें उनके साथ हैं।

10 Oct 20221:38:57 PM
मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक क्षति - ज्योतिरादित्य सिंधिया
blog images

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए एक क्षति बताया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच में नहीं रहे। उनका जनसेवा का इतिहास रहा है और हमेशा जनता के बीच में रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों का धैर्य बनाए रखे। यह देश के लिए एक क्षति है।

10 Oct 20221:29:34 PM
वे सपा की आवाज रहे - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। ओम बिरला ने कहा, वे सपा की आवाज़ रहे,उनकी 16-17वीं लोकसभा में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।उनकी बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद उनका लोकसभा में आना और अपने विचार व्यक्त करना उनका लोकतंत्र के प्रति विश्वास को दर्शाता था।मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

10 Oct 20221:26:21 PM
प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें। उन्होंने एक अहम भूमिका का निर्वहन देश और राज्य की राजनीति में किया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करात हूं। मुलायम सिंह यादव जी एक जुझारू और संघर्षी नेता थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे।

10 Oct 20221:20:50 PM
बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू प्रसाद ने कह दी बड़ी बात; नीतीश कुमार ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक

10 Oct 202212:45:42 PM
सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख
blog images

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

10 Oct 202212:45:16 PM
मुलायम सिंह यादव ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे - राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

10 Oct 202212:29:15 PM
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई के लिए रवाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सैफई के लिए ले जाया जा रहा। 

#WATCH हरियाणा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सैफई ले जाया गया। pic.twitter.com/Opes5rJYmV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022
10 Oct 202212:20:53 PM
हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को आगे बढ़ाया - PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
blog images

मुलायम सिंह यादव पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा- वह बड़े नेता थे। वह धर्मनिरपेक्ष नेता थे जिन्होंने पिछड़ी जातियों के लिए काम कर उन्हें सशक्त किया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उन्होंने जिस तरह से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को आगे बढ़ाया हमें उनसे सीखना चाहिए।

10 Oct 202212:14:14 PM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, कहा- वह उच्च सम्मान के नेता थे
blog images

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, वह उच्च सम्मान के नेता थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। भगवान आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

/

मुलायम सिंह यादव से जुड़ी खबर यहां पढ़ें 

10 Oct 202212:09:36 PM
शिवराज सिंह चौहान ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
blog images

मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- वे वरिष्ठ नेता थे, उन्होंने UP की राजनीति की धारा बदल दी थी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान था... जमीन जुड़े रहकर उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

10 Oct 202212:03:35 PM
मुलायम सिंह यादव को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी श्रद्धांजलि
blog images

मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने श्रद्धांजलि दी। कलराज मिश्र ने कहा- मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह संघर्ष के जरिए और सैद्धांतिक पक्ष को मजबूत रखते हुए आगे बढ़े थे। वह राजनीतिक दृष्टि से परिपक्व थे। हर दल के लोग उनसे संबंधित थे। हम दोनों का अच्छा संबंध था। भगवान उनके परिवार, समर्थकों को शक्ति दे।

10 Oct 202211:58:04 AM
आज एक युग का अंत हुआ - RJD सांसद व नेता मनोज झा

मुलायम सिंह यादव के निधन पर RJD सांसद व नेता मनोज झा ने श्रद्धांजलि दी। मनोज झा ने कहा - आज एक युग का अंत हुआ है। एक ऐसा युग जिसने राजनीति को राजमहल से मुक्त कर सड़कों, गांवों तक ले गए। मैं समझता हूं कि इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता... भगवान उनके परिवार, समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

10 Oct 202211:57:13 AM
अमित शाह ने मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
blog images

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

10 Oct 202211:51:56 AM
कल सैफई में होगा मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी (SP) ने ट्वीट कर बताया आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10/10/2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है। कल दिनांक 11/10/2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

10 Oct 202211:32:22 AM
नेता जी सबके प्रिय थे - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
blog images

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताया। पीयूष गोयल ने कहा- नेता जी सबके प्रिय थे, उन्होंने देश के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अपना जीवन समर्पित किया। उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। 

10 Oct 202211:29:27 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- मुलायम सिंह यादव के निधन से हम काफी दुख में है
blog images

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख है। मैं अपनी और हरियाणा सरकार की तरफ से उनके लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं। 

10 Oct 202211:25:06 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे

मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah reaches Gurugrams Medanta Hospital, where veteran politician Mulayam Singh Yadav took his last breath today. pic.twitter.com/Y7XpG6TJsb

— ANI (@ANI) October 10, 2022
10 Oct 202211:17:31 AM
फारुख अब्दुल्ला ने मुलायम सिंह यादव को बताया 'जमीन और लोगों से जुड़े नेता'
blog images

सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने कहा- वह बड़े नेता थे जिसे देश को जरूरत थी। वह जमीन और लोगों से जुड़े नेता थे। वह संसद में ऐसी बातें बोलते थे जो हुकूमत सुन सकती थी। उन्होंने गरीबों को उठाने और उनकी बदहाली दूर करने के लिए अपनी जिंदगी दी।

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, कहा - वह आपातकाल के दौरान थे लोकतंत्र के लिए प्रमुख सैनिक

10 Oct 202211:12:50 AM
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचेंगे।

10 Oct 202211:06:18 AM
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - 'मुलायम जी का निधन बेहद दुखद'

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है। उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।

10 Oct 202210:54:22 AM
मेदांता अस्पताल ने की मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि
blog images

मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, कहा- मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ। 

10 Oct 202210:44:03 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जाताया।

मुलायम सिंह यादव से जुड़ी खबर यहां पढ़ें

10 Oct 202210:38:44 AM
मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

/

10 Oct 202210:36:31 AM
गृह मंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएँगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

10 Oct 202210:33:35 AM
उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

10 Oct 202210:27:48 AM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को बताया जमीनी नेता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कई दशकों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन बेहद पीड़ादायक है।

10 Oct 202210:18:33 AM
मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जताया दुख
blog images

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया, मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में UP के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा।

10 Oct 202210:14:01 AM
पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।

10 Oct 202210:10:55 AM
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे - श्री अखिलेश यादव

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
10 Oct 202210:08:38 AM
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह हुआ निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us