Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Monsoon Update Today: हिमाचल प्रदेश से मुम्बई तक जारी अलर्ट, दिल्ली में होगी रिमझिम बरसात; अगले पांच दिन के लिए IMD ने दी चेतावनी

Monsoon Updates in India: आसमान से बरस रही आफत का कहर जारी है। भारतीय मैसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

By Shalini KumariTue, 27 Jun 2023 05:15 PM (IST)
News Article Hero Image

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। असम और हिमाचल प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें देशभर के मौसम का हाल...

27 Jun 20235:13:40 PM
गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के घाट इलाकों में मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 27 जून को मराठवाड़ा में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 28 जून को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

27 Jun 20234:59:40 PM
पालघर, पुणे और 4 अन्य जिले ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने कल महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra | IMD has issued an ‘Orange’ alert for Thane, Raigad, Ratnagiri, Nashik, Pune and Satara for June 28

A Yellow alert has been issued for Mumbai and Thane pic.twitter.com/lcgV7kqOKN

— ANI (@ANI) June 27, 2023
27 Jun 20234:40:26 PM
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बारिश जारी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

#WATCH | Shimla in Himachal Pradesh continues to receive heavy rainfall.

As per IMD, there is a possibility of rain for the next 5 days. Heavy rain alert continues at some places. An orange alert has been issued for today and a yellow alert for tomorrow. pic.twitter.com/wTFwQ24zOV

— ANI (@ANI) June 27, 2023
27 Jun 20234:38:21 PM
पटना शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

आईएमडी के मुताबिक, बिहार के पटना शहर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहें। इसी बीच कई जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी।

#WATCH | Bihar | Parts of Patna city receive rainfall, visuals from Boring Road.

As per the IMD, the city is expected to experience a partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers today. pic.twitter.com/9iS09Giqj0

— ANI (@ANI) June 27, 2023
27 Jun 20234:07:33 PM
एमपी और छत्तीसगढ़ में बारिश और तूफान की संभावना

आईएमडी ने अपने कहा कि अगले 4-5 दिनों में, मध्य प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, गरज और बिजली के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम का यही हाल रहेगा।

27 Jun 20233:13:22 PM
ओडिशा के जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

स्थानीय मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा को लेकर कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जून तक प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़ और नुआपड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह, बलांगीर, बौद्ध, अनुगुल, सोनपुर, देवगढ़ और केन्दुझर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ରାଜ୍ୟରେ ମୌସୁମୀ ସକ୍ରିୟ ରହିଥିବା ବେଳେ

ଗତ ୨୪ଘଣ୍ଟା ରେ ରାଜ୍ୟରେ ୧୭.୪ ମିମି ବର୍ଷାରେକର୍ଡ କରାଯାଇଛି ଯାହା ସ୍ୱାଭାବିକ ବର୍ଷା ୯.୪ମିମି ତୁଳନାରେ ୮୫% ଅଧିକ ରେକର୍ଡ ହୋଇଛି |

ସେହିପରି ବରଗଡ ଜିଲ୍ଲାରେ ସର୍ବାଧିକ ବର୍ଷା ୬୭.୭ ମିମି ବର୍ଷା ରେକର୍ଡ କରାଯାଇଛି ଯାହା ସ୍ୱାଭାବିକ ବର୍ଷା ୯.୪ ମିମି ତୁଳନାରେ ୬୨୦% ଅଧିକ ରହିଛି

— Meteorological Centre, Bhubaneswar (@mcbbsr) June 27, 2023
27 Jun 20232:47:47 PM
खराब मौसम के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया। वहां भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया।

27 Jun 20232:01:07 PM
असम में बाढ़ से दो की मौत, 1.55 लाख से अधिक प्रभावित

सोमवार को बारिश बंद होने से असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि प्रभावित लोगों की संख्या कम होकर 1.55 लाख हो गई। हालांकि, दिन इसमें दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। इस साल ऐसी घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

27 Jun 20231:47:31 PM
पूरे हफ्ते राजधानी में गरजेंगे बादल
blog images

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन रिमझिम होने से भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

27 Jun 20231:34:28 PM
पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग द्वारा अगले सात दिनों के लिए जारी किए गए पूर्वानुमान में भारी वर्षा, बादल फटने और भूस्खलन की संभावनाओं को लेकर प्रदेश पुलिस ने पर्यटकों के साथ आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 या 1077 डायल करने को कहा गया है।

27 Jun 20231:03:46 PM
तेलंगाना में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

तेलंगाना में अगले 24 घंटों के दौरान जयशंकर भूपालपल्ली, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, मुलुगु जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

27 Jun 202312:50:07 PM
एक तरफ झुका गोपीनाथ मंदिर

उत्तराखंड का गोपीनाथ मंदिर भारी बारिश के बाद एक तरफ झुक गया है। मंदिर में लगातार पानी टपकने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के झुकने और क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग को दी है।

27 Jun 202312:35:49 PM
हिमाचल में लगातार बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

मानसून ने हिमाचल प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक यहां पर आपदा के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

27 Jun 202312:21:18 PM
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। इसी बीच मौसम कार्यालय ने 28 और 29 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, 30 जून और 1 जुलाई को भी तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

27 Jun 202312:07:54 PM
चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग खुला, लेकिन प्रमुख सड़कें बंद

लगभग 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल होने के बावजूद मंगलवार को हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बताया गया है कि भूस्खलन के कारण दरेड नाला में पांगी-किलाड़ राजमार्ग (एसएच-26) समेत कई अन्य प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

27 Jun 202311:55:36 AM
उत्तराखंड में बिगड़े हालातों से निपट रहा प्रशासन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भारी बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बारे में बात की। सीएम ने बताया कि प्रशासन इस आपदा से निपटने में लगा हुआ है।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami speaks about the situation due to heavy rains in the state, how the administration is dealing with it and by when the Char Dham Yatra is expected to resume. pic.twitter.com/yCv1VtXkfY

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2023
27 Jun 202311:41:57 AM
करीब 24 घंटे बाद खुला चंडीगढ़-मनाली हाईवे

भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग पिछले 24 घंटे से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात को दोबारा खोल दिया गया है। यहां पर यातायात बाधित होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, जो धीरे-धीरे कम हो रही है।

27 Jun 202311:39:23 AM
आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा

उत्तराखंड में बारिश के साथ बिजली का कहर भी टूट पड़ा। बागेश्वर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 280 बकरियों की मौत हो गई। इस हादसे में पशुपालकों को भारी नुकसान पहुंचा है। कपकोट तहसील में 28 चरवाहों की बकरियों पर वज्रपात हुआ।

27 Jun 202311:26:17 AM
राजस्थान में आसमान से बरस रही आफत

राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बूंदी में नदी-नाले उफान पर हैं। धीमे रफ्तार से बहने वाले रामेश्वर महादेव झरने ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है। हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है, जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राजस्थान में काफी ज्यादा बारिश के आसार हैं।

27 Jun 202311:11:18 AM
पुणे में मध्यम से तेज बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के पुणे शहर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 जून को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

#WATCH | Maharashtra: Rain lashes parts of Pune city.

The Met Department has predicted heavy to very heavy rainfall with extremely heavy falls in isolated parts of Maharashtra on June 27. pic.twitter.com/7Kem6TImia

— ANI (@ANI) June 27, 2023
27 Jun 202311:01:42 AM
कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर लगी रोक

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पिथौराढ़ प्रशासन ने कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर 30 जून तक रोक लगा दी है। पर्यटकों और ट्रैकर्स के लिए भी धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में प्रतिबंध लग गया है। बारिश और भूस्खलन के कारण पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई है।

27 Jun 202310:47:00 AM
केदारनाथ यात्रा दोबारा हुई शुरू

रुद्रप्रयाग में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी, जिसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि, मौसम विभाग (देहरादून) ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।

27 Jun 202310:36:15 AM
झारखंड में हो रही झमाझम बारिश

रांची में रिमझिम बारिश के कारण तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

27 Jun 202310:23:07 AM
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ के हालात हो गए। इसके कारण राज्य में लगभग छह लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य घायल हो गए हैं।

27 Jun 20239:58:42 AM
चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के ने बताया कि अगले चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 Jun 20239:51:37 AM
डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश

असम के डिब्रूगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, आज डिब्रूगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश के गरज और बौछारें पड़ने की संभावना है।

#WATCH | Assam: Rain lashes parts of Dibrugarh.

As per IMD, partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers likely to occur in Dibrugarh today. pic.twitter.com/f2Fdz2KeWk

— ANI (@ANI) June 27, 2023
27 Jun 20239:40:16 AM
छत्तीसगढ़ के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने बताया है कि प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश होगी।

27 Jun 20239:30:14 AM
हरियाणा के कई जिलों में पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भवानी व चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में 27 जून को भारी बरसात की संभावना जाहिर की है। इसके बाद भी अगले चार दिन तक इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट रहेगा।

27 Jun 20239:20:25 AM
भारी बारिश के साथ आ सकता है तूफान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में काफी व्यापक बारिश और तूफान के आसार है।

27 Jun 20239:16:00 AM
दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली के लिए बीते दिन भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया था। राजधानी में रातभर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 2 जुलाई तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital

(Early morning visuals from ITO) pic.twitter.com/AfuqDrGuLu

— ANI (@ANI) June 26, 2023
27 Jun 20239:11:14 AM
अगले पांच दिनों में पूरे भारत को कवर करेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून देश के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। वहीं, उतर-भारत के कुछ राज्यों समेत गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाके बचे हैं, जहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों में मानसून इन इलाकों को भी कवर कर लेगा।

27 Jun 20239:06:15 AM
इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट जारी

देश में 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड और बाढ़ से त्रस्त असम के साथ अन्य कई नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली, केरल के कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27 Jun 20238:59:53 AM
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक, आज राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, अमरावती और नागपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सतारा, सिंधुदुर्ग, नासिक, नंदुरबार, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us