यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon 2024: दिल्ली, UP और बिहार में झमाझम बरस रहे मेघ, असम में बाढ़ ने बढ़ाई चिंता; गोवा में थमे रेल के पहिए
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक 12 जुलाई से पूरे उत्तर भारत मे ...और पढ़ें

HighLights
- 12 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में हो सकती है भारी बारिश
- बिहार और यूपी में अगले कुछ दिनों तक हो सकती है भारी बारिश
एएनआई, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है। IMD ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि मानसून का कम दबाव अभी भी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, जिसके कारण उत्तर भारत में नमी बनी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में और भारी बारिश होने की संभावना है। सेन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
12 जुलाई से जमकर बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। सेन के मुताबिक, बिहार में भारी बारिश होने का सिलसिला गुरुवार तक जारी रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि 12 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी वैज्ञानिक के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमालयी क्षेत्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी इस दौरान भारी बारिश हो सकती है।
#WATCH | Delhi: IMD scientist Soma Sen says, "If we look at the current situation, monsoon trough surface is still in Bay of Bengal in wake of which moisture still continues a bit in North India. But in the upper levels, monsoon trough has begun shifting towards the north. Due… pic.twitter.com/vfOJgsILlq
— ANI (@ANI) July 10, 2024
गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने बताया कि गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण देश में अरब सागर से भी नमी आ रही है। सेन के मुताबिक, यह नमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इन दोनों राज्यों में आज भी भारी बारिश हुई है। उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में शुक्रवार को भी बारिश बढ़ जाएगी। सेन ने बताया कि मौसम विभाग ने आज गुजरात के लिए भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
खबरें और भी
दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई, जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। मंगलवार को राजधानी में इस मानसून की दूसरी अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार को भी अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।
असम में जनजीवन अस्त-व्यस्त
इधर, भारी बारिश के कारण असम में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में बाढ़ के कारण 58 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बाढ़ के कारण 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है। राज्य में भारी बारिश के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
कई जगहों पर रेल सेवा बाधित
देश के कई हिस्सों में ट्रेनों के परिचालन पर भी भारी बारिश का असर पड़ा है। गोवा के पेरनेम स्टेशन पर सुरंग में पानी के रिसाव के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई रेल सेवाएं रोक दी गई है।