विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात शहरों में लाइव देखी जाएगी मोदी की रैली

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 10:37 PM (IST)

नरेंद्र मोदी की रैली को सोशल मीडिया से लेकर सुदूर शहरों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के आइटी सेल ने सशक्त जाल बिछा दिया है। भाजपा के नए सारथी क्रांतिधरा पर हुंकार भरेंगे लेकिन उनके कार्यक्रम का वाराणसी, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद एवं आगरा में प्रोजेक्टर से प्रसारण होगा।

News Article Hero Image

मेरठ [जासं]। नरेंद्र मोदी की रैली को सोशल मीडिया से लेकर सुदूर शहरों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के आइटी सेल ने सशक्त जाल बिछा दिया है। भाजपा के नए सारथी क्रांतिधरा पर हुंकार भरेंगे लेकिन उनके कार्यक्रम का वाराणसी, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद एवं आगरा में प्रोजेक्टर से प्रसारण होगा। सवा सौ सदस्यों वाले आइटी सेल ने मेरठ में उच्च क्षमता का इंटरनेट कनेक्शन लिया है। आइटी सेल की प्राथमिकता है कि घरों से बाहर घूम रहे लोग भी मोदी का भाषण प्रोजेक्टर पर देख सकें।

नरेंद्र मोदी की प्रचार गाड़ी पर हमला, पथराव

पांच लाख लोग होंगे आनलाइन

वेस्ट यूपी में आइटी सेल के संयोजक एवं इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सुधीर गौतम ने बताया कि रैली का आंखो देखा हाल प्रसारित होगा। पांच लाख से ज्यादा लोग एक साथ ऑनलाइन रहेंगे।

मोदी की मेरठ रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में दो फरवरी को होने वाली रैली की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दंगे की वजह से संवेदनशील माहौल में हर व्यक्ति पर कड़ी निगाह होगी। खासतौर से ठंड में कंबल ओढ़कर आने वाली भीड़ को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। एटीएस कमांडो की टीमें विशेष निगहबानी करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने दी है। उन्होंने बताया कि आइजी जोन मेरठ ने सुरक्षा के लिए जितनी अतिरिक्त फोर्स मांगी थी, मुहैया कराई गई है। रैली के लिए दो पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 12 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 450 कांस्टेबल, 22 टीएसआइ, 15 एचसीपी, तीन एंटी साबोटाज टीम, दो बम डिस्पोजल टीम के अलावा 10 कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर