विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का बोनस, भर्ती समेत मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:18 PM (IST)

केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का फैसला किया है। इस निर्णय ...और पढ़ें

मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले।

मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले।

HighLights

  1. कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया।

  2. 11.40 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इस बोनस का लाभ।

  3. बोनस के लिए 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने दीवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट के रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस देने का फैसला किया है। इसका लाभ 11.40 लाख कर्मचारियों को होगा। इस बोनस के लिए 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने बताया कि कैबिनेट ने तीन बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए। पहला फैसला लगभग 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के परफॉर्मेंस-लिंक्ड बोनस को मंजूरी देना था। यह बोनस उन मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा है जो दिन-रात बिना थके काम करते हैं।

जब हम अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं, तब ये कर्मचारी फील्ड में, रेलवे ट्रैक पर, लोकोमोटिव के अंदर और वर्कशॉप में चौबीसों घंटे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए काम करते रहते हैं। बोनस की कुल राशि लगभग 2,009 करोड़ रुपये है।

मोदी कैबिनेट के तीन बड़े फैसले

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कहा कि आज पहला फैसला रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंजूरी देने का लिया गया, जिससे लगभग 11.4 लाख कर्मचारियों को फ़ायदा होगा।

दूसरा, दुनिया के सबसे व्यापक सोशल सिक्योरिटी नेट में से एक का विस्तार किया गया है और इसे 2031 तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तारित सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए कुल 53,428 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

दिव्यांग लोगों के लिए, दिव्यांगता पेंशन पाने की पिछली पात्रता सीमा 80 प्रतिशत दिव्यांगता थी। अब इस सीमा को घटाकर आधा यानी 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोग भी दिव्यांगता पेंशन पाने के पात्र होंगे।