Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI फर्स्ट फ्यूचर: भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा माइक्रोसॉफ्ट, सत्या नडेला ने किया बड़ा एलान

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 06:58 PM (IST)

    माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को विकसित करने के लिए 1.5 लाख कर ...और पढ़ें

    सत्य नडेला ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

    सत्य नडेला ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

    HighLights

    1. सत्य नडेला ने पीएम मोदी से मुलाकात की

    2. माइक्रोसॉफ्ट का भारत में बड़ा निवेश का वादा

    3. एशिया में सबसे बड़ा निवेश होगा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  मुलाकात के बाद सत्य नडेला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-कैपेबिलिटीज को डेवलप करने के लिए भारत में US$ 17.5 बिलियन (1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा किया।

    अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी (माइक्रोसॉफ्ट) का एशिया में यह अब तक का सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट है।

    माइक्रोसॉफ्ट का भारत में बड़ा निवेश का वादा

    नडेला ने X पर कहा, 'भारत के AI मौके पर प्रेरणा देने वाली बातचीत के लिए PM नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। देश के लक्ष्यों को सपोर्ट करने के लिए, माइक्रोसॉफ्टभारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेनकैपेबिलिटीज बनाने में मदद के लिए $US 17.5 बिलियन (एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट) देने का वादा कर रहा है।'