विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध', राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्रालय की दो टूक

Updated: Fri, 14 Aug 2026 07:23 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीएम मोदी की विदेश नीति पर टिप्पणी के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। मंत्रालय ने इटली के साथ भारत के गहरे और मजबूत संबंधों पर जोर दिया और सम्मानजनक रिश्तों की बात कही।

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी की विदेश नीति टिप्पणी पर जवाब दिया।

  2. इटली के साथ भारत के गहरे और मजबूत संबंध हैं।

  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बयान पर नाराजगी जताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीएम मोदी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इटली के साथ हमारे बहुत गहरे और मजबूत संबंध हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया कि राहुल गांधी की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय क्या कहना चाहता है। इस पर जायसवाल ने दो टूक कहा कि दो देशों के रिश्ते को आदरपूर्ण दायरे में रखना जरूरी होता है।

'इटली के साथ गहरे संबंध'

जायसवाल ने कहा, 'इटली के साथ हमारे बहुत गहरे और मजबूत संबंध हैं। हम इस रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं। जहां तक दो देशों के बीच में मित्रता की बात है, रिश्तों की बात है, उसे एक आदरपूर्ण दायरे में रखना जरूरी होता है।'

राहुल ने किया था कटाक्ष

बता दें कि राहुल गांधी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि गले लगाना ही विदेश नीति है। इसके बाद राहुल ने पास खड़े संदीप दीक्षित को लगे लगाया।


जब राहुल अपनी बात कहने के लिए आगे बढ़े तो संदीप दीक्षित ने तुरंत कहा कि मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगाया था ना। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। राहुल ने कहा कि गले लगाने वाली बात उनके दिमाग में किसने डाली, कहां से आई, पता नहीं।

राजनाथ ने भी जताई नाराजगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी के बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। राजनाथ ने कहा है कि भारत की विदेश नीति के बारे में की गई टिप्पणियां न केवल बेहद निचले स्तर की और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राहुल गांधी जी की चाहे जो भी निराशा हो, ऐसी अभद्र टिप्पणी करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

यह भी पढ़ें- 'ऐसी टिप्पणी ओछी और निंदनीय', राहुल गांधी के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह