विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल, यूपी में बनेगी बसपा की सरकार: मायावती

By Edited By:
Updated: Sat, 23 Aug 2014 05:15 PM (IST)

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी को हर मोर्चे पर विफल बताया। लंबे समय बा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी को हर मोर्चे पर विफल बताया। लंबे समय बाद लखनऊ पहुंचीं मायावती ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को भी आड़े लिया। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि 2017 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ही सरकार बनेगी।

बसपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने कहा कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी सरकार ने काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इनकी सरकार तीन माह के कार्यकाल में ही हर मोर्चे पर फेल दिखी। न तो देश में महंगाई कम हुई और ही गरीबी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता को मोदी सरकार से बहुत उम्मीद थी। तीन माह में तो सरकार कुछ भी नहीं कर सकी तो आगे क्या करेगी। लोगों को तीन माह में तो कुछ भी अच्छा देखने को मिला। पूर्ण बहुमत वाली सरकार के लिए तीन माह का समय कुछ भी करने के लिए बहुत होता है। कम से कम अच्छे दिन आने के संकेत तो तीन माह में दिख ही जाते हैं लेकिन मोदी सरकार ने अभी तक तो कुछ भी अच्छा होने के संकेत नहीं दिया है।

मायावती ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनगिनत वायदे करके जनता को अपने झांसे में ले लिया। अभी तक इन वायदों की न तो कोई योजना बनी है और न ही कोई रोड मैप तैयार हुआ है। देश में चारों ओर मायूसी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भी उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की तरह देश का माहौल बिगाड़ पर अपना उल्लू सीधा करने में भरोसा करती है। दोनों की ही कथनी तथा करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा व भाजपा मिलकर उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने में लगी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में मायावती ने कहा कि मोदी अभी भी चुनावी मूड में हैं, वह आजकल उन राज्यों का दौरा कर रहे हैं जहां पर भाजपा सरकार नहीं है। वहां पर उनका लक्ष्य उस राज्य के मुख्यमंत्री की खिल्ली उड़वाना है। वह गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नजर अंदाज कर रहे हैं। अभी भी भाजपा उनके दम पर राजनैतिक लाभ लेने के प्रयास में है। मोदी के भाषण अभी भी चुनावी तथा लुभावने हैं। अब मोदी के सिर्फ प्रधान सेवक कहने से काम नहीं चलेगा, अब उनको काम करके दिखाना होगा। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि भाजपा गलतफहमी दूर कर ले, जनता जल्द ही उनको सबक सिखा देगी। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार भारत व पाकिस्तान की सीमा पर भी तनाव बढ़ाने का काम कर रही है। जिसका परिणाम काफी बुरा भी हो सकता है।

इसके बाद मायावती के निशाने पर थी उत्तर प्रदेश की सपा सरकार। मायावती ने कहा कि सपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को सिवाय जंगलराज के और कुछ भी नहीं मिला। चारों तरह लोग बेहाल हैं। कानून-व्यवस्था के साथ ही बिजली तथा बाढ़ की समस्या से जन-जन पीड़ित है और प्रदेश सरकार मस्ती के मूड में है। जनता की इनको जरा भी परवाह नहीं है। बाढ़ के लोग बर्बाद हो गए हैं लेकिन किसी को भी इनकी सुधि लेने की फुर्सत नहीं है। प्रदेश सरकार तो उप चुनाव की तैयारी में लग गई है। सारी सरकारी मशीनरी को इसी काम में लगा दिया गया है।

मायावती ने कहा कि हमारे कार्यकाल में प्रदेश का हर नागरिक बेहद महफूज था। प्रदेश में कानून-व्यवस्था हमारी वरीयता में थी। गुंडे तथा बदमाशों का ठिकाना जेल ही था। अधिकतर तो प्रदेश ही छोड़कर भाग गये थे। मां व बहनें घर से बाहर आराम से निकल सकती थीं। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद ही प्रदेश की स्थिति में सुधार होगा।

पढ़ें: माया ने हरियाणा में अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया

पढ़ें: माया को मंजूर नहीं मुलायम का साथ