मणिपुर: उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान बलिदान, कई घायल
मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए हैं। इस घटना में कई अन्य जवान घायल भी हुए हैं। ...और पढ़ें

उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान बलिदान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों का हमला हुआ।
असम राइफल्स के दो जवान हमले में बलिदान हो गए।
कई अन्य जवान इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए।
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए है और कई घायल हो गए हैं।
मणिपुर के गवर्नर ने मौतों पर दुख जताया और हमले की निंदा की। मणिपुर के गवर्नर कार्यालय ने कहा, "मणिपुर के गवर्नर आज उखरुल में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के दो बहादुर जवानों की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं।
गर्वनर ने कायराना हरकत की कड़ी निंदा की
गवर्नर हिंसा की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे समाज में ऐसे हमलों के लिए कोई जगह नहीं है और ये हमले शांति और सुरक्षा बनाए रखने के हमारे सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।"
पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना- गवर्नर
कार्यालय ने कहा, "गवर्नर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत और हौसला मिले। वह इस घटना में घायल हुए सभी लोगों के लिए ताकत, सहनशक्ति और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।"
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)