जाकिर नाइक को प्रत्यर्पित करेगा मलेशिया? मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की भारत से चर्चा की पुष्टि
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पुष्टि की है कि भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा नई दिल्ली में ...और पढ़ें

जाकिर नाइक वर्तमान में मलेशिया में स्थायी निवासी के रूप में रह रहा है (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पुष्टि की कि भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के साथ हुई चर्चाओं में उठाया गया।
अनवर इब्राहिम ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बाद एनडीटीवी को एक विशेष साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या बैठक के दौरान प्रत्यर्पण का मुद्दा चर्चा में आया।
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने की पुष्टि
इसके जवाब में मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, 'निजी चर्चाओं में निश्चित रूप से ये संवाद जारी रहते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने सोचा कि हमें इसे बहुत निजी रखना चाहिए ताकि दोनों देशों के हितों की रक्षा हो सके। लेकिन, निश्चित रूप से, हमने इसे हमारे देशों के बीच विश्वास और संबंधों को बनाने के लिए प्राथमिकता सूची में रखा।'
उन्होंने कहा कि मलेशिया को प्रत्यर्पण के मुद्दे पर कानून के शासन को सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में कुछ समझ रखते हैं (प्रत्यर्पण की मांग), लेकिन हमें इसे बहुत सावधानी से करना होगा। कहा कि कानून के शासन और इन द्विपक्षीय संबंधों के महत्व का सम्मान करें।
मलेशिया में रहता है जाकिर नाईक
विवादास्पद भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक वर्तमान में मलेशिया में स्थायी निवासी के रूप में रह रहा है, जबकि भारत में नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में वह एक वांछित भगोड़ा है।
वह 2016 में मलेशिया चला गया था, जब उसके और उसके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और पीस टीवी नेटवर्क के खिलाफ भारतीय अधिकारियों द्वारा जांच शुरू की गई थी। बाद में नाइक को मलेशिया में स्थायी निवास की अनुमति दी गई।
भारत द्वारा उनके प्रत्यर्पण के लिए एक औपचारिक अनुरोध प्रस्तुत किया गया है और मलेशिया ने यह सुनिश्चित किया है कि वह स्थापित कानूनी चैनलों के माध्यम से सहयोग करेगा।
यह भी पढ़ें- BRICS समिट के बीच राहुल और प्रियंका गांधी ने की मलेशिया के पीएम इब्राहिम से मुलाकात, साथ में किया नाश्ता
यह भी पढ़ें- 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' ब्रिक्स समिट के गाला डिनर में मलेशियाई PM ने गाया गाना, वीडियो वायरल
