Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साल 2024 बनाएगा नया रिकॉर्ड, दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट; भारत के अलावा इन देशों में दिलचस्प होंगे चुनाव

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 12:19 PM (IST)

    साल 2024 में दुनिया के 60 देशों में चुनाव होने वाले हैं जिसमें दुनिया की लगभग 60 प्रतिशत आबादी वोट डालने वाली है। इन चुनावों में राष्ट्रपति से लेकर वि ...और पढ़ें

    इस साल कई देशों में होंगे चुनाव (फाइल फोटो)
    इस साल कई देशों में होंगे चुनाव (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, इस साल दुनिया के 60 देशों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। कहा जा सकता है कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी इस बार मतदान करने वाली है।

    संभावना जताई जा रही है कि 4 बिलियन यानी 400 करोड़ मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अलग-अलग देशों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव शामिल होंगे। 2024 का चुनावी कैलेंडर विविध प्रकार के मील के पत्थर प्रस्तुत करता है।

    कहां-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट

    यहां होंगे मतदान वोटर्स
    भारत (India) 96 करोड़ 9 लाख
    अमेरिका (United States) 26 करोड़ 9 लाख
    बांग्लादेश (Bangladesh) 12 करोड़13 लाख
    पुर्तगाल (Portugal) 86 लाख
    साउथ अफ्रीका (Suth Africa) 4 करोड़ 7 लाख
    ब्रिटेन (UK) 5 करोड़ 39 लाख
    बेल्जियम (Belgium) 94 लाख
    वेनजुएला (Venezuela) 2 करोड़ 1 लाख
    घाना (Ghana) 2 करोड़
    उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) 2 करोड़ 32 लाख
    श्रीलंका (Sri Lanka) 1 करोड़ 6 लाख 
    ट्यूनेशिया (Tunisia) 9 लाख
    मेक्सिको (Mexico) 9 करोड़ 25 लाख
    टोगो (Togo) 5 लाख
    ईरान (Iran) 6 करोड़ 55 लाख
    इंडोनेशिया (Indonesia) 19 करोड़ 71 लाख
    रोमानिया (Romania) 1 करोड़ 59 लाख
    रूस (Russia) 11 करोड़ 4 लाख
    साउथ कोरिया (South Korea) 4 करोड़ 47 लाख
    ताइवान (Taiwan) 20 करोड़ 4 लाख
    चाड (Chad) 87 लाख
    अल्जीरिया (Algeria) 3 करोड़ 

    सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में तैयारियां पूरी

    दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में किया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 जून को किया जाएगा।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। बता दें कि 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है,  पुरुष मतदाताओं 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है।

    खबरें और भी

    मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तैयारी

    मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं।

    इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए 55 लाख ईवीएम (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे, जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

    घर जाकर लिए जाएंगे वोट

    मालूम हो कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार ऐसा होगा कि मतदाताओं का वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर भी जाएंगे। दरअसल, 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाकर वोट लेंगे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा, फर्स्ट टाइम वोटर्स भी बढ़ें; पढ़ लीजिये लोकसभा चुनाव से जुड़े ये आंकड़े

    सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम

    चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित कुल 4.5 लाख कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 1.67 लाख से अधिक मतदान अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 1.2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 के लिए '4M' सबसे बड़ी चुनौती, आखिर कैसे होगा निपटारा; चुनाव आयुक्त ने बताया क्या होगी प्लानिंग