विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lohri Celebration 2023: ढोल-नगाड़े बजाकर और खुशियों के गीत गाकर धूमधाम से मनाई जा रही लोहड़ी

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:25 PM (IST)

मकर संक्रांति से एक दिन पहले देश भर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विशेषकर उत्तर भारत के राज्यो में यह त्योहार मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से लोहड़ी को धूमधाम से मनाते हुए लोगों के तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

देश के अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से मनाया जा रहा लोहड़ी की त्योहार।
देश के अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से मनाया जा रहा लोहड़ी की त्योहार।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आज देश भर में उत्साह के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों में मौजूद पंजाबी लोग इस त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मना रहे हैं। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से लोहड़ी को धूमधाम से मनाते हुए लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

पंजाब के चंडीगढ़ में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नाचते हुए लोहड़ी का जश्न मनाया

वहीं,अमृतसर से भी वीडियो सामने आए, जहां लोग खुशियों से गीत गाकर, ढोल-नगाड़े बजाकर लोहड़ी का जश्न मना रहे हैं।

दिल्ली के रंजीत नगर स्थित शिव चौंक पर लोगों ने हर्षोल्लास से लोहड़ी मनाया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग बड़े उत्साह के साथ लोहड़ी मना रहे हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में भी लोगों ने नाचते-गाते उत्साह के साथ लोहड़ी का जश्न मनाया। 

अमृतसर के एक कॉलेज में शुक्रवार को लोहड़ी के मौके पर छात्रों ने अलाव के पास पंजाब का लोकनृत्य गिद्दा पेश किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं पारंपरिक पंजाबी परिधान में नाचते-गाते नजर आए।

प्रयागराज के नैनी गुरुनानक नगर में सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी का पर्व मनाय।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने शिमला में लोगों के साथ लोहड़ी उत्सव मनाया।

इस त्योहार के दौरान नई फसल को अग्नि देव को समर्पित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के पर्व के माध्यम से नई फसल का भोग सभी देवताओं तक पहुंच जाता है। 

बता दें कि लोहड़ी की आग में तिल, गुड़, गेहूं की बालियां, रेवड़ी डालकर फसल की अच्छी उपज के लिए सूर्य और अग्नि को धन्यवाद दिया जाता है। साथ ही इस दिन गुड़, तिल और मूंगफली से बनी चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है।

लोहड़ी के अवसर पर बनाए जाने वाले खास पकवान 

इस त्योहार में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। खाकसकर, गुड़ और तिल से बने व्यंजन, जैसे- गुड़ की खिर, तिल की टिक्की, मूंगफली की चक्की, दाल चावल की खिचड़ी, मक्के की रोटी और साग बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Lohri In Batala: अब रात को और वर्षा के दौरान भी उड़ाएं लाइट वाली खास पतंग