Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Cyclone Biparjoy: गुजरात की तरफ बढ़ रहा 'बिपरजॉय', पश्चिमी रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद

Cyclone Biparjoy News Updates: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का महाराष्ट्र और गुजरात में असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। वही, इसकी वजह से मुंबई में ऊंची लहरें देखी गई। द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखा गया है।

By Manish NegiWed, 14 Jun 2023 04:00 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय 15 जून को सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। गुजरात में ही इसका सबसे ज्यादा असर होने की आशंका है। इसको लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने उच्च स्तरीय बैठक की है। एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ की 21 और एसडीआरएफ की 13 टीमें तैनात की गई हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।

14 Jun 20234:00:50 PM
BSF ने कच्छ के सीमावर्ती गांवों के लोगों को दिया आश्रय
blog images

गुजरात के चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर BSF ने कच्छ के सीमावर्ती गांवों के लोगों को आश्रय दिया।BSF इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने बताया, "हमने पूरी तैयारी की है, आस-पास के लोगों को यहां शिफ्ट किया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था की है। हम बॉर्डर के साथ तूफान से भी लोगों की रक्षा करेंगे।"

14 Jun 20233:57:31 PM
16 जून को दोपहर तक चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान में करेगा प्रवेश

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक,राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 16 जून को दोपहर तक चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान की ओर प्रवेश करेगा। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 6-12 घंटे में यह चक्रवात कमज़ोर होगा। 16 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 17 जून को भी भारी बारिश की संभावना रहेगी। 18 जून को बारिश कम होने की संभावना है। 

13 Jun 20238:01:43 PM
राजस्थान में तूफान का खतरा

अरब सागर में उठे तूफान(चक्रवात) बिपरजॉय का असर राजस्थान में 15 जून से दिखने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के एक दर्जन जिलों में इसका खतरा बना रहेगा। इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। तूफान की तीव्रता को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से गुजरात के पोरबंदर,भुज,ओखा एवं गांधी धाम जाने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के संचालन को आंशिक और पूर्ण रूप से रद किया है। हालांकि तूफान से राजस्थान में नुकसान होने की आशंका बहुत कम बताई जा रही है।

13 Jun 20237:54:02 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारा उद्देश्य जीरो कैजुअल्टी सुनिश्चित करना और संभावित नुकसान को कम करना है। उन्होंने कहा कि 12 जून को उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों पर तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।

13 Jun 20237:21:24 PM
गोमती घाट पर दिखा चक्रवात 'बिपरजॉय' का असर

द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं।

#WATCH गुजरात: द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं। pic.twitter.com/uZuPweyELU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
13 Jun 20236:53:32 PM
कांडला पोर्ट पर कैसे हैं इंतजाम

कच्छ के कांडला पोर्ट पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर तैयारियां की गई हैं।

#WATCH | Gujarat: All operations at Kandla Port, in Kachchh, stopped in view of #BiparjoyCyclone.

(Drone visuals from Kandla Port) pic.twitter.com/SPLAbuASBg

— ANI (@ANI) June 13, 2023

13 Jun 20236:17:25 PM
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने केंद्र और गुजरात प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी की समीक्षा के बाद यह बात कही।

13 Jun 20235:49:49 PM
चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर बनाए गए वॉर रूम

पश्चिमी रेलवे CPRO सुमित ठाकुर ने कहा कि चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर हमने वॉर रूम बनाए हैं, हम इसपर निगरानी रख रहे हैं। हमारे लगभग 2500 कार्य बल, RPF के जवान मौके पर तैनात हैं। हमने 69 ट्रेन रद व 30 ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट की है। वीरमगाम, राजकोट, ओखा आदि जो सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाके हैं वहां हमने माल गाड़ी को भी रद किया है।

13 Jun 20235:17:48 PM
कांडला पोर्ट का क्षेत्र कराया गया खाली

कांडला पोर्ट के अध्यक्ष एसके मेहता ने कहा कि यह कांडला पोर्ट का विस्तार है, हमने इसे पूरी तरह खाली करा दिया है। यहां 1500-2000 लोग रहते थे, हमने उन्हें गोपालपुर और गांधीधाम के शरण स्थल भेजा है। कुछ लोग अपने गांव जाना चाहते थे हमने उनके लिए बस की व्यवस्था की। कोई जनहानि नहीं हुई है।

#WATCH | Gujarat: This is an extension of Kandla Port, we have completely vacated it. 1,500-2,000 people used to live here, we have sent them to the shelters of Gopalpur and Gandhidham. Some people wanted to go to their villages, so we arranged buses for them. There is no loss of… pic.twitter.com/RxEKmnhJ1z

— ANI (@ANI) June 13, 2023

13 Jun 20234:38:24 PM
मनसुख मांडविया पहुंचे कांडला पोर्ट

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया।

#WATCH गुजरात: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया। pic.twitter.com/EtEbtuvqqA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023

13 Jun 20234:11:15 PM
कंट्रोल रूम स्थापित

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात में जिला प्रशासन द्वारा सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 पर कॉल करके पूछताछ की जा सकती है।

13 Jun 20233:13:49 PM
अमित शाह की बैठक जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिपरजॉय की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्य के आठ संभावित प्रभावित जिलों के सांसद, वर्चुअली शामिल हैं।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah chairs a review meeting on the preparedness for cyclone Biparjoy pic.twitter.com/Pe4YqyCSdX

— ANI (@ANI) June 13, 2023
13 Jun 20233:01:42 PM
20 हजार लोगों को निकाला गया

गुजरात के प्रभावित जिलों से अब तक 20 हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है। जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6,786, जामनगर में 1,500, पोरबंदर में 543, द्वारका में 4,820, गिर-सोमनाथ में 408, मोरबी में 2,000 और राजकोट में 4,031 लोग सुरक्षित स्थानों पर गए हैं।

13 Jun 20232:14:19 PM
Cyclone Biparjoy राजस्थान के 12 जिलों को करेगा प्रभावित

चक्रवात बिपारजॉय का असर राजस्थान में 15 जून से दिखाई देगा। चक्रवात का असर 12 जिलों में देखा जाएगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से गुजरात के पोरबंदर, भुज, ओखा और गांधीधाम जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात बुधवार शाम या 15 जून की सुबह गुजरात और पाकिस्तान से टकराएगा।

13 Jun 20231:24:39 PM
गुजरात में 15 जून को 20 सेमी से अधिक हो सकती है बारिश: IMD

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेमी से अधिक बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

13 Jun 202312:54:06 PM
मनसुख मांडविया ने किया दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों के मद्देनजर कच्छ में आर्मी बेस कैंप का दौरा किया।

#WATCH गुजरात: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों के मद्देनजर कच्छ में आर्मी बेस कैंप का दौरा किया। pic.twitter.com/GfEpIiYQ9c

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
13 Jun 202312:19:47 PM
द्वारका से 4700 से ज्यादा लोगों को निकाला गया

13 जून सुबह 10 बजे तक द्वारका जिले में 4700 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

13 Jun 202312:18:39 PM
केंद्रीय मंत्री ने की प्रार्थना

केंद्रीय मंत्री रूपाला ने जगत मंदिर में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए और तूफान के खतरे को टालने के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना की।

13 Jun 202311:56:09 AM
पर्यटकों को तटों के पास जाने की अनुमति नहीं

द्वारका के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ओखा बंदरगाह पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक-एक टीम और एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की जानी है। लगभग 250 लोगों को अस्थायी आश्रय घरों में शिफ्ट कर दिया गया। पर्यटकों और स्थानीय आबादी को गोमती घाट, शिवराजपुर समुद्र तट, बेट द्वारका और तट के अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है।

13 Jun 202311:28:18 AM
8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान भेजा गया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि कच्छ में अब तक आठ हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 1.5-2 लाख छोटे-बड़े जानवर ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं।

13 Jun 202310:52:39 AM
लोगों को समुद्र तट जाने से रोक रही पुलिस

गुजरात के नवसारी में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर लोगों को समुद्र में जाने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात हुई है।

#WATCH गुजरात के नवसारी में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर लोगों को समुद्र में जाने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात हुई है। pic.twitter.com/FbPTCTjX0k

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
13 Jun 202310:51:34 AM
बिपरजॉय को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी

बिपरजॉय के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और भाजपा सांसद विनोद चावड़ा सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

13 Jun 202310:47:44 AM
Amit Shah करेंगे बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर दिल्ली में चक्रवात बिपरजॉय की तैयारियों से जुड़ी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रभावित होने वाले 8 जिलों के सांसद भी वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लेंगे।

13 Jun 202310:42:55 AM
Cyclone Biparjoy कच्छ में तेज बारिश

बिपरजॉय के तट से टकराने के पहले कच्छ के नलिया में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार तूफान बिपारजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा।

#WATCH गुजरात: #CycloneBiparjoy के तट से टकराने के पहले कच्छ के नलिया में तेज बारिश हुई।

IMD के अनुसार बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा। pic.twitter.com/z8dJXD5BVu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2023
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us