Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Assembly Election 2023 Live News: सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे अमित जोगी

Assembly Election 2023 LIVE Updates मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है और एक दूसरे की पार्टियों की तीखी आलोचना का दौर शुरू हो गया है।

By Mahen KhannaMon, 30 Oct 2023 04:39 PM (IST)
News Article Hero Image

Live Breaking News Election 2023 जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद से वार-पलटवार की राजनीति तेज हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस अपने जीत के दावे कर रही है तो दूसरी ओर भाजपा नेता अपनी रैलियों में कांग्रेस को भ्रष्ट पार्टी बता रही है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है और एक दूसरे की पार्टियों की तीखी आलोचना का दौर शुरू हो गया है।

चुनावी राज्यों में क्या चल रहा है, इससे संबंधित हर अपडेट्स यहां पढ़ें...

30 Oct 20234:39:07 PM
Assembly Election 2023 Live भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और इस बार भी भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता से कोई वादा नहीं किया है। वे जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता उनकी गारंटी पर भरोसा नहीं करेगी।

30 Oct 20233:31:54 PM
Assembly Election 2023 Live अमित जोगी ने पाटन विधानसभा से भरा नामांकन

सीएम भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अमित जोगी ने पाटन से नामांकन भर दिया है। इसके साथ ही अब इस सीट पर मुकाबला भी काफी रोचक हो जाएगा, क्योंकि भाजपा ने भी भूपेश के चाचा विजय बघेल को उम्मीदवार बना रखा है।

30 Oct 20233:26:53 PM
छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनने पर देंगे 200 यूनिट मुफ्त बिजलीः प्रियंका गांधी

छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि खैरागढ़ की यह धरती राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और पद्मावती देवी की कर्मभूमि है। इसी के साथ प्रियंका ने राज्य में दोबारा सरकार बनने पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की।

30 Oct 20233:20:07 PM
Assembly Election 2023 Live तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस सांसद पर चाकू से हमला
बीआरएस सांसद और दुब्बाक विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला होने की खबर सामने आई है। रेड्डी पर सिद्दीपेट जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया जब वह प्रचार कर रहे थे। मेडक क्षेत्र से सांसद के पेट में चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
30 Oct 20232:25:16 PM
चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी तेलंगाना जन समिति

तेलंगाना जन समिति आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी। हैदराबाद में पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के बीच एक बैठक के बाद कांग्रेस को समर्थन देने के अपने फैसले की घोषणा की।

30 Oct 20231:59:10 PM
CM भूपेश बघेल ने भरा पर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पाटन विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा, नाम- भूपेश बघेल, विधानसभा क्षेत्र- पाटन। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

30 Oct 20231:27:38 PM
Assembly Election 2023 Live राजस्थान में चार धर्मगुरू लड़ेंगे चुनाव

राजस्थान में इस बार चार धर्मगुरू चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तीन धर्मगुरुओं को भाजपा ने टिकट दिया है। वहीं एक धर्मगुरू को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। चारों धर्मगुरू प्रतिदिन अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ ही प्रवचन भी देते हैं। 

30 Oct 202312:34:53 PM
Assembly Election 2023 Live नामांकन भरने से पहले सीएम शिवराज ने कुलदेवी और हनुमान जी के किए दर्शन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नामांकन दाखिल करने से पहले पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ अपने पैतृक ग्राम जैत जाकर कुलदेवी और हनुमान जी के दर्शन किए। शिवराज ने इसी के साथ मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। बता दें कि शिवराज बुदनी में रोड शो करने के बाद नामांकन फार्म जमा करेंगे।
30 Oct 202312:07:11 PM
Assembly Election 2023 छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे नामांकन

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज अपना चुनावी नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने अपने आवास से निकले सीएम ने एक पोस्ट में कहा कि आज भी उन्हें हर बार की तरह वह दिन याद आता है, जब वो पहली बार नामांकन दाखिल करने गए थे।

30 Oct 202311:33:54 AM
Assembly Election 2023 Live: वैभव गहलोत ईडी ऑफिस पहुंचे, फेमा मामले में होगी पूछताछ

Assembly Election 2023 Live: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव आज ईडी कार्यालय में पेश होने पहुंचे हैं। ईडी द्वारा हाल ही राजस्थान में की गई छापेमारे के बाद फेमा केस में वैभव को समन जारी किया गया था।

30 Oct 202310:57:01 AM
MP Election 2023: आज नामांकन भरेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधनी में अपना नामांकन भरेंगे। सीएम इसके लिए परिवार सहित जैत रवाना हो गए हैं। जैत पहुंचकर सीएम नर्मदा पूजन, हनुमान मंदिर और पैतृक घर में कुल देवी देवताओं की पूजा करेंगे। इसके बाद सीएम नामांकन भरेंगे।
30 Oct 202310:42:17 AM
MP Election 2023: कलेक्टर्स वोटर्स को लिख रहे चिट्ठी, पलायन से वोटिंग प्रतिशत गिरने का डर

मध्यप्रदेश में चुनाव आते ही नेताओं के साथ अधिकारी भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। एमपी में वोटिंग प्रतिशत गिरने के डर से अब कलेक्टर्स वोटर्स को चिट्ठी लिख रहे हैं। पलायन से वोटिंग प्रतिशत गिरने का डर है, जिसके चलते मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले मजदूरों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

30 Oct 202310:05:48 AM
MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में राम मंदिर की एंट्री, कांग्रेस हुई हैरान

मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला अब दिलचस्प होता दिख रहा है। भाजपा पर जमकर बरस रही कांग्रेस अब खुद हैरत में हैं। दरअसल, कांग्रेस ये सोच रही थी कि भाजपा राम मंदिर का मुद्दा 2024 के लोकसभा चुनाव में उठाएगी। लेकिन शाह की कल की रैली ने उसे चौंका दिया। 

30 Oct 20239:55:02 AM
Assembly Election 2023 Live आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

एमपी दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह आज ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद उत्पन्न परिस्थिति का जायदा लेंगे। इसी के साथ शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।

30 Oct 20239:28:32 AM
Assembly Election 2023 Live : मप्र में प्रवासी श्रमिकों को मतदान के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित
 चुनाव आयोग ने प्रवासी श्रमिकों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपने मूल स्थान पर आने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने का काम शुरू किया है। इसके लिए अधिकारियों ने अलीराजपुर जिले में एक विशेष कॉल सेंटर शुरू किया गया है।

30 Oct 20239:11:24 AM
Assembly Election 2023 Live: कमलनाथ सरकार गिराने वाले सिंधिया समर्थकों को नहीं मिला टिकट

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कमलनाथ सरकार को गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिन सात समर्थकों का हाथ था अब वो बेघर हो गए हैं। ये सभी नेता पिछली बार कांग्रेस से विधायक बने थे, लेकिन बाद में भाजपा में चले गए। अब भाजपा ने भी इन्हें टिकट नहीं दिया है।

30 Oct 20238:45:27 AM
Assembly Election 2023 Live: राहुल गांधी की फिसली जुबान

छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली कर रहे राहुल गांधी की जुबान एक बार फिर फिसल गई। भाजपा पर हमला बोलने की जगह राहुल ने कांग्रेस पर ही हमला बोला दिया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सीएम अदाणी के लिए काम करते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us